Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeUncategorizedअभिनेत्री से निराश होकर इस शख्स ने फेका जूता

अभिनेत्री से निराश होकर इस शख्स ने फेका जूता

JOIN US-9918956492————————————————-
हैदराबाद के हिमायतनगर इलाके में एक कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री तमन्ना भाटिया पर रविवार को 31 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर जूता फेंका. पुलिस ने बताया कि अभिनेत्री पर जूता तब फेंका गया जब वह जेवरातों के एक स्टोर का उद्घाटन कर रही थी. उन्होंने बताया कि जूता स्टोर के एक कर्मचारी को लगा. नारायणगुडा थाने के इंस्पेक्टर बी रविंद्र ने भाषा से कहा कि बीटेक में स्नातक और मुशीराबाद के रहने वाले करीमुल्लाह ने तमन्ना पर कथित रूप से तब जूता फेंका जब वह स्टोर से बाहर आ रही थीं.

इंस्पेक्टर ने बताया, “करीमुल्लाह को तुरंत हिरासत में ले लिया गया और पूछताछ में उसने बताया कि वह अभिनेत्री द्वारा हाल की फिल्मों में निभाई गई भूमिकाओं को लेकर निराश था.”

उन्होंने बताया कि जिस कर्मी को जूता लगा था उसकी शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

तमन्ना ने हिन्दी, तेलुगू और तमिल फिल्मों में काम किया है. तमन्ना ने देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘बहुबली’ में मुख्य किरदार निभाया है.

https://www.youtube.com/watch?v=PBLx74WM1t8


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular