अनियंत्रित कार नहर में जा गिरी राहगीरों की मदद् से कार सवार को सुरक्षित निकाला गया
मोहनलालगंज।नगराम थाना क्षेत्र के समेसी गांव के पास से जानें वालीं इंदिरा नहर की पटरी से जानें वालीं लिंक मार्ग से मां को लेने जा रहा युवक अनियंत्रित होकर कार नहर में जा गिरी राहगीरों की मदद् से कार सवार को निकाल कर पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने इकट्ठा भीड़ को हटाकर ट्रैक्टर की मदद् से कार को खींच कर बाहर निकाला गया।

मिलीं जानकारी के अनुसार सेहगों बछरांवा के रहने वाले राहुल इंदिरा नहर वाली रोड से अपनी मां को लेने सेहंगो पश्चिम गांव से सोहरामऊ उन्नाव के लिए जा रहा था तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी कार नहर में गिरने के बाद राहुल ने किसी तरह गाड़ी का गेट खोल कर गाड़ी के ऊपर चढ़ गया और तभी वहां राहगीरों का तांता लग गया राहगीरों ने राहुल को बाहर निकाला जिसमें राहुल को कोई भी चोट नहीं आई है वह बाल बाल बच गया तभी वहां पर आने जाने वाले राहगीरों का जमावड़ा लग गया
तभी राहुल के घरवालों को सूचना दी गई मौके पर पहुंचे परिजनों ने नहर में गिरी गाड़ी को ट्रैक्टर की मदद से तार व रस्सा बांधकर बाहर निकाला गया कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था वही मौके पर पहुंची नगराम पुलिस ने भीड़ को हटाकर आने जाने वालों के लिए रास्ता साफ करवाया।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट———————-
——————————————————————————————————————-
9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें





