Friday, April 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeअज्ञात हमलावरों द्वारा वृद्ध की हत्या के बाद सहजनवा में सनसनी

अज्ञात हमलावरों द्वारा वृद्ध की हत्या के बाद सहजनवा में सनसनी

अज्ञात हमलावरों द्वारा वृद्ध की हत्या के बाद सहजनवा में सनसनी
गोरखपुर। सहजनवा थाना क्षेत्र के डोहरिया कला निवासी लालमन पुत्र राम दवन (65 वर्ष) की बीती रात हत्या कर दी गई । बता दे की इनके कोई पुत्र नही था। इन्होंने अपने भाई रामप्रसाद के लड़के को गोद ले रखा था।
प्रथम दृष्टया देखने पर लगता है कि 65 वर्षीय वृद्ध लालमन को उनके घर के बरामदे से खिंच कर हत्या की गई है। सुबह ग्रामीणों ने जब शव देखा तो डायल 100 पर सूचना दी।सूचना पाकर मौके पर पुलिस ने पहुँच कर जांच शुरू कर दी है। लालमन ग्राम डोहरिया कला थाना सहजनवा के निवासी थे और गाँव के बाहर मुड़कटिया बाग़ के आगे सहजनवा बखिरा मार्ग पर ग्राम बरईपार जाने वाले रास्ते पर मकान बना कर रहते थे और एक छोटी सी गुमटी में पान मसाला बेचने का काम करते थे। फिलहाल अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है की हत्या गोली मारकर की गई है या किसी धारदार हथियार से घटना को अंजाम दिया गया है।
मन्नवर रिज़वी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular