अज्ञात अनियंत्रित कार ने मारी टक्कर छात्रा सहित पिता घायल हालत गंभीर
मोहनलालगंज।निगोहां थाना क्षेत्र के नगराम मोड़ के पास अनियन्त्रित कार ने परीक्षा देकर अपने पिता के साथ बाइक से घर लौट रही बीए की छात्रा की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिसमे छात्रा व उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने निगोहां पुलिस को सूचना दी पुलिस के देर तक न आने पर मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को ट्रामा अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार निगोहां थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव की रहने वाली अंजली द्विवेदी जो रायबरेली जिले के बछरावां कस्बे में स्थित दयानन्द डिग्री कालेज में बीए फाइनल की छात्रा है शनिवार को अंजली अपने पिता रमेशचंद्र द्विवेदी के साथ बाइक से परीक्षा देने बछरावां गयी हुई थी। जहां से वह पेपर देकर अपने पिता के साथ वापस घर जा रही थी तभी निगोहां के नगराम मोड़ के पास मोड़ते ही रायबरेली से लखनऊ की ओर जा रही एक तेज रफ़्तार कार ने इनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी । जिसमे पिता पुत्री दोनों गभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने निगोहां पुलिस को सूचना दी पुलिस के देर तक न आने पर मौके पर मौजूद लोगों ने उसे लखनऊ के ट्रामा में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





