डाउनलोड करे AVADHNAMA NEWS APP
join us-9918956492———————-
लखनऊ। योगी सरकार भले ही अयोध्या में सरयू नदी के तट पर भगवान राम की 100 फीट ऊंची प्रतिमा लगाने की योजना बना रही हो लेकिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव उनसे एक कदम आगे निकलते हुए सैफई में 50 फीट ऊंची भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा मंगा ली है। यह प्रतिमा कांसे की बनी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भगवान कृष्ण की प्रतिमा बनकर लगभग तैयार है। योजना के अनुसार अखिलेश यादव 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को एक जुट कर इसका अनावरण करेंगे। इस प्रतिमा का निर्माण बेहद ही गोपनीय ढंग से पिछले छह महीने से किया जा रहा है। प्रतिमा निर्माण के लिए पैसा सैफई महोत्सव कमिटी ने दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक प्रतिमा 50 फीट की है और इसका वजन करीब 60 टन है। इसके निर्माण के लिए जापानी स्टेनलेस स्टील और पीतल का प्रयोग किया गया। यह प्रतिमा उस दृश्य की है जब भगवान कृष्ण को महाभारत के दौरान शस्त्र के तौर पर पहली बार उठाया रथ का पहिया नाम से जाना गया था। दरअसल पूरी महाभारत के दौरान सिर्फ एक बार ही कृष्ण ने रथ का पहिया शस्त्र के तौर पर उठाया था। लोकसभा से पहले एक तरह से अखिलेश सभी विपक्षी नेताओं को एक जुट कर ये सन्देश देने का प्रयास करेंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक अखिलेश यादव भी भाजपा से मुकाबले के लिए सॉफ्ट हिंदुत्व की छवि रखना चाहते हैं। जिससे उनके ऊपर लगा समुदाय विशेष के हिमायती का ठप्पा हट सके और छिटकी हुई ओबीसी जातियां फिर उनसे जुड़ सकें। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार ने अयोध्या के सरयू नदी के तट पर 100 फीट ऊंची भगवान राम की एक बड़ी प्रतिमा लगाने की योजना बना रखी है।
https://www.youtube.com/watch?v=ij2i2REOvGo&t=27s





