सिलिंडर फटने से मचा हड़कम्प
लखनऊ। चिनहट इलाके में सड़क किनारे बनी अवैध दुकानों में कूड़े के ढेर से आग लग गयी जिसमे एक सिलिंडर में ब्लास्ट होने से अफरातफरी का माहौल हो गया।
वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मस्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।

चिनहट थाना से चंद कदमो की दूरी पर फैज़ाबाद रोड पर आग लगने की घटना ने लोगो को सत्ये में डाल दिया , हैरानी तो तब हुई जब आग के ढेर में एक सिलिंडर एकाएक ब्लास्ट हुआ तो इलाके में अफरातफरी का माहौल मच गया।जिसके बाद आसपास के लोग पानी डाल आग बुझाने का प्रयास करते रहे लेकिन आग नहीं भुझी ।

इस बात की सूचना स्थानीय लोगो ने दमकल विभाग को दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ।आग इतनी भयावक थी की दूकान के अंदर रखा एक सिलिंडर ब्लास्ट भी हो गया। गालीमत रही की आग लगी दुकानों के पास अवैध रूप से चल रहे गैस रिफिलिंग के गोदाम तक उसकी लपटे नहीं पहुंची वरना हादसा बड़ा हो सकता था। स्थानीयलोगो का आरोप है की पहले तो पुलिस ही नहीं पहुंची जबकि कोतवाली 300 मीटर की दूरी पर ही है लेकिन दमकलकर्मियों ने जो तत्परता दिखाई वो बेहद काबिले तारीफ है।पास में रहने वाले राजेंद्र प्रसाद का कहना है की सुबह नास्ता करते वक्त उन्हें एक धमाका सुनाई दिया जिसके बाद वो बाहर निकले तो माहौल आग से भरा हुआ था उनका कहना है की सलीम नाम का एक शक्श अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर बगल में ही पिछले 5 साल से अवैध रूप से गैस रीफ़ीलिंग का कारोबार बिना किसी रोकटोक के कर रहा है लेकिन गालीमत रही की आग का प्रकोप महज़ 50 मीटर दूर तक ही पहुंचा था। वरना इस अग्निकांड से एक बड़ा हादसा हो सकता था जिससे कई जाने भी जा सकती थी।
सतीश संगम की रिपोर्ट
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबर





