BRIJENDRA BAHADUR MAURYA
लखनऊ में दिलकुशा रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटी प्रेमी युगल की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुचीं राजकीय रेलवे पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। मृतकों की शिनाख्त जनपद औरैया के रहने वाले प्रेमी युगल के रूप में हुई है। वही पुलिस में शव को बटोरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

साथ रह नही सके तो एक प्रेमी युगल ने मौत को गले लगाने का फैसला लिया और लखनऊ में दिलकुशा रेलवे लाइन से गुजर रही रेलगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में फिलहाल यही निकलकर सामने आया है। वही सीओ जीआरपी अमिता सिंह ने बताया कि दोनों जनपद औरैया के रहने वाले थे। मृतकों में युवती अनामिका सिंह का दूर के रिश्तेदार से प्रेम – प्रसंग था लेकिन घरवालों को यह रिश्ता मंजूर नही था जिसके चलते दोनों घर से भाग आये और लखनऊ में दिलकुशा रेलवे लाइन से गुजर रही ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस अधिकारी ने मामला प्रेम प्रसंग का बताया है। और पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं ।
https://www.youtube.com/watch?v=w6cdBpoBLvo





