मध्यप्रदेश के जबलपुर में हुए एक सड़क हादसे के पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की है।
जबलपुर (एएनआई)। मध्यप्रदेश के जबलपुर में सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गयी और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। राज्य मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ितों के लिए सहायता राशि की घोषणा की है।