श्री राम तिवारी बने निर्विरोध सभापति
मोहनलालगंज के धनवारा सहकारी सघं के निर्विरोध सभापति बने श्री राम तिवारी
मोहनलालगंज। मोहनलालगंज के सहकारी संघ लि0 धनवारा के सभापति के पद पर हुए चुनाव में शनिवार को श्री राम तिवारी को निर्विरोध चुना गया। नवनिर्वाचित सभापति ने संघ की स्थिति को मजबूत करने का संकल्प लिया।

सहकारी संघ धनवारा में शनिवार को हुए सभापति व उप सभापति के निर्वाचन में श्री रामतिवारी को सभापति के पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया वही उपसभापति के पद पर दिनेश कुमार को निर्विरोध चुना गया वही संघ के संचालक पदों पर प्रदीप कुमार द्विवेदी, विजय कुमार, गंगा प्रसाद, श्रीमती साधना सिंह, नंदकिशोर को पूर्व में निर्विरोध चुना गया गया है तथा नामित संचालक के रूप में डॉ अरविंद विश्वास को चुना गया है। वही जबरौली गांव के सेवा निव्रत शिछक नवनिर्वाचित सभापति श्री राम तिवारी ने उपस्थित लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा की तत्कालीन सरकारों की उपेछा के चलते धनवार संघ की हालत दयनीय हो गयी है दो वर्षों से यहा पर सचिव पद पर किसी की तैनाती नही की गई है जिसके चलते छेत्र के किसानों को खाद व बीज आदि की सुविधाओं से वंचित होना पड़ा है नवजवानों के सहयोग से संघ की स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए दृढ़ संकल्पित हूँ । इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री वीरेंद्र तिवारी, उ0 प्र0 सहकारी ग्राम विकास बैंक मोहनलालगंज के अध्यक्ष अशोक तिवारी, दुर्गेश सिंह, देशपाल सिंह, नीरज मिश्रा, रंजीत बक्श सिंह सहित दर्जनों लोगों ने नवनिर्वाचित सभा पति श्री तिवारी को बधाई दी।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें





