join us-9918956492———————————–
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े—————-
सुप्रीम कोर्ट में वकील एसएल शर्मा ने याचिका दाखिल करके कहा है कि फिल्म ‘पद्मावती’ के निर्माताओं पर अदालत को गुमराह करने का आरोप लगाया है. हिंदी फिल्म पद्मावती एक दिसंबर को देश के बाहर रिलीज करने से रोकने की मांग कर रही नई याचिका पर कोर्ट 28 नवंबर को सुनवाई करेगी.

आपको बता दें कि फिल्म ‘पद्मावती’ की रिलीज को भारत में हालांकि स्थगित कर दिया गया है, लेकिन ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन (बीबीएफसी) ने फिल्म को मंजूरी दे दी है. विवादों में घिरी यह फिल्म ब्रिटेन में एक दिसंबर को रिलीज होगी.
फिल्म में रणवीर सिंह सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का, दीपिका पादुकोण राणी पद्मावती और शाहिद कपूर महाराजा रतन सिंह का किरदार निभा रहे हैं. इसे पैरामाउंट पिक्च र्स द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वितरित किया जा रहा है.
बीबीएफसी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, ‘पद्मावती’ को ब्रिटेन में बगैर किसी कट से रिलीज किया जाएगा. ऐतिहासिक तथ्यों के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ को लेकर रूढ़िवादी समूह फिल्म का विरोध कर रहे हैं. भंसाली ने हालांकि फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ से इनकार किया है.
फिल्म पहले 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, जिसे स्थगित कर दिया गया है क्योंकि फिल्म निर्माताओं को अभी तक सेंसर बोर्ड से प्रमाण पत्र नहीं मिला है.
——————————————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





