लोक निर्माण विभाग में पत्रकार वार्ता कर बताई समस्याएं
उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के तत्वाधान में मंडल अध्यक्ष कमल अग्रवाल की अध्यक्षता में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कमल अग्रवाल ने बताया कि अखिल भारतीय सरकारी राज कर्मचारी महासंघ जो विभिन्न राज्यों में कार्यरत 8लाख से अधिक कर्मचारियों एवं शिक्षकों का प्रतिनिधित्व करता है उसके द्वारा लिए गए निर्णय के आवाहन पर केंद्रीय एवं राज्य सरकार के महासंघो एवं असंघठित क्षेत्र के मजदूरों के पदाधिकारियों के साथ मिलकर एकता बनाने के लिए आर के गुप्ता सुभाष चंद्र मिश्रा शरद अग्रवाल महासचिव अन्य पदाधिकारियों के साथ पत्रकार वार्ता को संबोधित किया जिससे मुख्य रुप से सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत बनाने, न्यूनतम मजदूरी तय करने, बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने ठेका श्रमिकों की सेवाओं को नियमित करने तथा श्रम को किस सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा वर्तमान में मजदूर कानूनों को कारपोरेट घराने के इशारे पर संशोधित कर मजदूरों को उन के हितों से वंचित करने की नीति का विरोध किया। 11 सूत्री मांगों को भी इसमें सम्मिलित किया गया। पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप उपस्थित कमल अग्रवाल आर के गुप्ता सुभाष मिश्रा शरद प्रकाश अग्रवाल पुनीत त्रिपाठी सुरेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





