लोकप्रिय अदाकारा साक्षी तंवर अब अलग अंदाज में आएंगी नजर

0
91

देखे पूरी खबर———————————–
मुंबई: छोटे पर्दे की लोकप्रिय अदाकारा साक्षी तंवर को धारावाहिकों और फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को अपना दीवाना बनाते हुए देख चुके हैं। लेकिन अब साक्षी एक और अलग अंदाज में दिखाई देने वाली हैं। दरअसल उन्हें एक होस्ट के तौर पर देखा जाएगा। आगामी फूड शो ‘त्योहार की थाली’ से साक्षी मेजबान के रूप में छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं। शो के जरिए वह भारतीय व्यंजनों व संस्कृति को लेकर बेहद कम जानकारी वाले तथ्यों को सामने लाने के लिए उत्सुक हैं। पिछले साल फिल्म ‘दंगल’ से बॉलीवुड में आगाज करने वाली साक्षी यहां इस शो की शूटिंग कर रही हैं। इसका प्रसारण जल्द ही एपिक चैनल पर होगा।

इस शो में देश क विभिन्नता का जश्न मनाते हुए भारतीय त्योहारों, संस्कृति और पंरपरा से जुड़े भोजन संबंधी दिलचस्प कहानियां बताई जाएंगी। यह 26 एपिसोड का होगा। साक्षी ने अपने बयान में कहा, “एक अभिनेत्री के रूप में यह मुझे विभिन्न माध्यमों और विधाओं को सामने लाने के लिए उत्साहित करता है। शो की अनूठी अवधारणा से मैं बहुत खुश थी।”

इस शो में त्योहार के अवसर पर बनाए जाने वाले पकवानों के पीछे की कहानी के बारे में दिखाया जाएगा। चैनल पर खान-पान संबंधी लोकप्रिय शो ‘राजा, रसोई और कहानियां’ पहले से ही प्रसारित हो रहा है।


विज्ञापन

अगर आपको यह समाचार पसंद आया हो तो अपने मित्रों को शेयर करना ना भूले
आप अपनी बात नीचे कमेंट बॉक्स में लिख सकते है

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here