रेलवे इंजीनियर पर कार्यवाही के लिए अधिकारियों से लगाई गुहार
कानपुर महानगर। पुरानी खुन्नस को लेकर नाराज रेलवे इंजीनियर ने ठेकेदार को कार्यालय में ही पीट दिया। घटना बीते गुरूवार की है।
इस बाबत राजी विशनोई जो श्याम नगर थाना चकेरी क्षेत्र का रहने वाला है, उसने बताया िकवह बीते चार वर्षो से रेल विभाग में ठेकेदार कर रहा है।

बताया कि अक्टूबर 2017 में सीपीसी-जूही रेलवे कालोनियों के 22 क्वार्टर में काम कराने के लिए उसे 75 लाख का टेंडर मिला था। रामजी ने बताया कि आईओडब्लू सेक्शन इंजीनियर वकर्स जगदीश नारायण के निर्देशानुसार कालोनियों में काम शुरू करया गगया तथा पांच कालोनी में काम कराया भी जा चुका था। आईओडब्लू जगदीश नारायण के बुलाने पर वह भैसा गोदाम स्थित उनके आफिस पहुंचा जहां एनसीआरएमयू के पदाधिकारी इंजीनियर कमलेश सहित लगभग 15 लोग मौजूद थे। रामजी ने ने बताया कि वह जगत नारायण से बात कर रहे थे कि तभी अचानक दो लोगों ने उसे पकड लिया और कमलेश उन्हे पीटने लगा। अचानक हुए हमले से वह भौचक्का रह गया। उसने बताया कि उसने किसी प्रकार भाग कर अपनी जान बचाई। घटना से आहत ठेकेदार डिप्रेशन में है। काम बंद कर इंजीनियर पर उचित कार्यवाही के लिए ठेकेदार रामजी ने अधिकारियों से मदद की गुहार लगायी है।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट





