राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आज
गोरखपुर । सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिककरण श्रीमती चंचल ने बताया है कि जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों का निस्तारण संधि सुलह एंव अपराध स्वीकारोक्ति के आधार पर किया जायेगा।

उन्होंने बताया है कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में विशिष्ट विषय आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 पराक्रम्य लिखत अधिनियम, बैंक वसूली वादों, मोटर दुघर्टना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक वादों, श्रम वादों, भूमि अधिग्रहण वाद, विधुत एंव जल बिल विवाद, सर्विस में वेतन संबंधी विवाद एंव सेवानिवृत्तिक लाभों से संबंधित विवाद, राजस्व वाद एंव अन्य मामलों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किया जायेगा।
सभी वादकारी एंव संबंधित व्यक्तियों को सूचित किया गया है कि उपरोक्त तिथ पर प्रातः 10 बजे नियत न्यायालय में उपस्थित होकर राष्ट्रीय लोक अदालत में भाग लेकर लाभ उठायें।
सैयद निजाम अली की रिपोर्ट————
—————————————————————————————————————-
9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें





