Friday, March 13, 2026
spot_img
HomeMarqueeराम रहीम के आदेश पर बनाया नपुंसक 

राम रहीम के आदेश पर बनाया नपुंसक 

join us-9918956492—————————
हिसार: रेप केस में दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की मुश्किले कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।  राम रहीम सिंह के एक पुराने सेवादार हंसराज चौहान ने खुलासा किया है कि बाबा अपने पुरुष चेलों को नपुंसक बना देता था। इस बात का खुलासा करने वाले सेवादार का नाम हंसराज है।  हंसराज चौहान 1990 से डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा हुआ है और उसे 2000 में नपुंसक बनाया गया।

डेरा प्रमुख देता था काली गोली
चौहान का दावा है कि उसके साथ करीब 400 डेरा अनुयायियों को नपुंसक बना दिया गया था। 37 साल के हंसराज उस वक्त 15 साल के थे, जब उनके मां-बाप उन्‍हें डेरा सच्चा सौदा ले गए। सेवादार हंसराज ने कहा कि राम रहीम शुरुआत में कुछ दिनों तक उसे एक काली गोली देता रहा। इसके बाद उसका ब्रेन वॉश किया गया फिर बहला फुसलाकर ऑपरेशन से नपुंसक बना दिया गया।

राम रहीम के आदेश पर बनाया नपुंसक 
राम रहीम के खिलाफ डेरा के लगभग 400 डेरा अनुयायियों को नपुंसक बनाने के मामले में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में आगामी 25 अक्तूबर को सुनवाई होगी।   याचिकाकर्ता फतेहाबाद निवासी हंसराज चौहान ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह मामला उन्होंने सात जुलाई 2012 को उच्च न्यायालय में दायर की थी। वह अब तक डेरा द्वारा नपुंसक बनाये गये 166 अनुयायियों की सूची भी अदालत को सौंप चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि डेरा प्रमुख के आदेश पर ही डेरे के डाक्टरों ने इन लोगों को नपुंसक बनाया था।

राम रहीम ने आस्था के नाम पर आंतक मचाया
साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा प्रमुख को दोषी करार दिए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया में चौहान ने कहा कि उन्हें इससे बेहद प्रसन्नता हुई है। डेरा प्रमुख ने आस्था के नाम पर अपनी अनैतिक करतूतों से आतंक मचाया हुआ था। वह डेरा और धार्मिक आस्था की आड़ में समानांतर सरकार चला रहा था।  उन्होंने बताया कि हत्याओं से लेकर साध्वियों के यौन शोषण और अनुयायियों को नपुंसक बनाने जैसे अत्याचारों के अलावा भी बाबा की करतूतों की लम्बी फेहरिस्त है। अगर डेरे और उसके आश्रमों की पुलिस और प्रशासन सही तरीके से जांच करे तो कई प्रकार के गलत कामों का पर्दाफाश हो सकता है। इस बीच साध्वी यौन शोषण मामले में अदालत का फैसला आने के बाद प्रशासन ने चौहान के घर की सुरक्षा कड़ी कर दी है।

पहले भी चल रहे हैं मामलें
उल्लेखनीय है कि डेरा प्रमुख के खिलाफ सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति तथा डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्याओं तथा डेरा अनुयायियों को नपुंसक बनाने के मामले भी चल रहे हैं तथा इनमें भी सुनवाई अब अंतिम चरण में है। रामचंद्र छत्रपति ने ही साध्वी प्रकरण की शिकायतकर्ता के उस पत्र को अपने अखबार..पूरा सच्च.. में छापा था जो उसने वर्ष 2002 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी , पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय तथा अन्य शीर्ष संस्थाओं को लिखकर डेरा में हो रहे अनैतिक कृत्यों की पोल खोलने का प्रयास किया था।

https://www.youtube.com/watch?v=w6cdBpoBLvo


अवध न्यूज़ के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडिओ के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadh news सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular