Friday, March 13, 2026
spot_img
HomeMarqueeराम रहीम की ज़ुबानी इस तरह हुआ था जन्म,और इस तरह बाबा...

राम रहीम की ज़ुबानी इस तरह हुआ था जन्म,और इस तरह बाबा बन गया रॉक स्टार

join us-9918956492—————–
रेप के मामले में दोषी गुरमीत राम रहीम को सीबीआई कोर्ट रोहतक जेल में आज सजा सुनाएगी. आश्रम की एक साध्वी ने 15 साल पहले ये रेप का आरोप लगाया था. रेप के अलावा भी उस पर कई दूसरे संगीन आपराधिक मामले हैं. एक मामूली गांव से निकले राम रहीम का जीवन किसी रहस्य से कम नहीं है. हाल ही में उसने अपना 50वां जन्मदिन मनाया था. दो बच्चों और पत्नी को छोड़कर राम रहीम ने 23 साल की उम्र में डेरा के लिए संन्यास ले लिया था.

राम रहीम की ज़ुबानी इस तरह हुआ था जन्म

राम रहीम अपने माता-पिता की इकलौती संतान है. अब इस बात में कितनी सच्चाई है यह पुख्ता नहीं, पर उसने दावा किया था शादी के काफी साल बीतने के बावजूद उसके माता-पिता को बच्चे नहीं हो रहे थे. उसका परिवार डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा हुआ था. माता-पिता संतान न होने की तकलीफ डेरा संत त्रिवेणी दास के सामने रखी. तब डेरा मुखिया ने कहा कि उसके बच्चे होंगे, पर इसकी एक शर्त है. बच्चा उनके पास सिर्फ 23 साल तक रहेगा. इसके बाद वह जिस काम के लिए आया है वह करेगा. राम रहीम का दावा है कि माता-पिता के राजी होने के कुछ महीनों बाद उसका जन्म हुआ.

पिता को मालूम था मैं ले लूंगा संन्यास

राम रहीम के मुताबिक़ इसी वजह से उसके पिता ने महज 17 साल की उम्र में शादी कर दी. जल्द ही राम रहीम एक बेटे और दो बेटी का पिता बना. 23 साल पूरा होने पर डेरा मुखिया के आदेश के बाद उसने घर छोड़ दिया. हालांकि कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक़ आज भी उसकी पत्नी डेरा में ही रहती है. वह सार्वजनिक रूप से ज्यादा नजर नहीं आती और डेरा से जुड़े सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहती है. जबकि उसके बेटा-बेटी की शादी हो चुकी है. उसका बेटा बिजनेस मैन है और बहु एक कांग्रेस नेता की बेटी है. राम रहीम ने हनीप्रीत को भी गोद लिया है.  

और इस तरह बाबा बन गया रॉक स्टार

राम रहीम ने बताया कि वह युवाओ को प्रेरणा देने के लिए अभिनेता और रॉकस्टार बना. उसके मुताबिक़ वहां नशे जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सत्संग के जरिए युवाओं को प्रेरित करता था. एक कर्मयोगी की प्रेरणा को व्यापक स्तर पर पहुंचाने की कोशिश में वह सत्संग में प्रवचन देने वाले बाबा से रॉक स्टार, अभिनेता बन गया, फिल्मों का निर्माण किया.

https://www.youtube.com/watch?v=w6cdBpoBLvo


अवध न्यूज़ के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडिओ के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadh news सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular