मोहनलालगंज के तिरुपति पालीटेक्निक कालेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया
वायु प्रदूषण के चलते फाइनल ईयर के छात्रों ने एक बाइक का आविष्कार किया जो पानी से चलती है यह देख लोगों लोगों को अचंभित कर दिया
मोहनलालगंज। मोहनलालगंज के विंदौआ गांव में स्थित तिरुपति पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग कॉलेज मे विज्ञान प्रदर्शनी पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अमरीश पुष्कर ने शुभारंभ किया।

जिसमे कॉलेज के फाइनल ईयर के छह छात्रों ने पानी से बाइक चलाकर इस कारनामे को अंजाम देकर अचंभित कर दिया है।बुद्ववार को तिरूफेस्ट-2018 में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अम्ब्रिश पुष्कर ने माँ सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्जवल कर किया जिसके बाद विधायक जी ने छात्रो द्वारा बनाये गये माडलो का प्रदर्शनी में अवलोकन किया।विधायक ने पानी से बाइक चलाने वाली तकनीक का अवलोकन कर उस तकनीक को विकसित करने वाले छात्रो की सराहना की।
एक ओर जहाँ बढ़ते प्रदूषण ने पर्यावरण विज्ञानियों को परेशान कर रखा है, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने मध्यमवर्ग की कमर तोड़ दी है। इससे निजात पाने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी नॉन मोटर्ड व्हीकल का स्लोगन देते हुए दुनिया को साइकिल युग में लौटने की सलाह दी है। इसी बीच मोहनलालगंज के तिरूपति पालिटेक्निक व इंजीनियरिंग कॉलेज के इलेक्ट्रिक फाइनल ईयर के छात्र सुधाकर त्रिवेदी,शशि भूषण सिहं,शिवदीप विश्वकर्मा,अभिषेक कुमार प्रजपति,अनुराग कुमार मौर्या,प्रवीण कुमार सिहं ने बाइक को बगैर पेट्रोल-डीजल व प्रदूषण हुये चलाने के कंसेप्ट पर काम किया। छात्र सुधाकर त्रिवेदी ने बताया कि पेट्रोलियम के गहराते संकट और बढ़ती कीमतों को देखते हुए उनके मन में यह विचार आया। जिसके बाद अपने साथी छात्रो से इस मुद्दे पर बात हुई तथा बिना पेट्रोल बाइक चलाने के प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया।

ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में मोटर को चलाने के विकल्पों पर शोध किया तो पता चला कि ऑटोमोबाइल मोटर को हाइड्रोजन से चलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अब सारा ध्यान इंजन को रजिस्टर कराने पर है। इसके बाद हाइड्रोजन से कार के प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे।वही अन्य छात्रो ने हाईब्रिड-बाइक,मल्टी परपज मशीन,अत्याधुनिक बस व हवाई अड्डा व रोबोटिक माडल व मोबाइल से चलने वाले विधुत उपकरण के माडल प्रदर्शनी में आकर्षण का केन्द्र रहे।मुख्य अतिथि अम्ब्रिश पुष्कर ने विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र- छात्रो को सम्मानित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज के निदेशक डा०प्रभात त्रिपाठी ने की।कार्यक्रम में प्रबन्धक आशुतोष शर्मा ,प्रधानाचार्य शैलेन्द्र सिहं मोनिका शर्मा,मनीष चौधरी,एच ओडी ईश्वर चन्द्र यादव सहित सभी शिक्षक व छात्र-छात्राये मौजूद रही।
पानी है एक बेहतर विकल्प…..
हाइड्रोजन गैस को हासिल करने के लिए पानी एक बेहतर विकल्प है। इसे देखते हुए इन छात्रों ने आठ महीने की मेहनत से ऐसा इंजन तैयार किया, जिसे पानी से हाइड्रोजन गैस को निकलकर चलाया जा सकता है। जैसे-जैसे इस प्रोजेक्ट पर आगे बढ़े तो पता चला हाइड्रोजन गैस पेट्रोल से ढाइ गुना ज्यादा शक्तिशाली है ओर इंजन की उम्र भी बढ़ती है और पर्यावरण को भी कम नुकसान होता है। साथ ही हाइड्रोजन संचालित इंजन पेट्रोल की अपेक्षा एवरेज भी ज्यादा देता है । वही पेट्रोल की जगह हाइड्रोजन गैस वातावरण को ९० फीसदी कम नुकसान पहुंचाती है।
पानी से बाइक चलाने की कार्यप्रणाली..
छात्र सुधाकर त्रिवेदी ने बताया मोटर बाइक में हाइड्रोजन जनरेटर को लगाते है।जिससे एसएस-204 की दो पाइप का उपयोग किया जाता है।इससे एचएचओ जनरेटर का निर्माण किया गया है जिसमें पानी का उपयोग करके डीसी स्कयोर के द्वारा इलेक्ट्रोनिक्स के द्वारा पानी के अणुओ को तोङने है जो ओटू ओर एचटू ड्रायर में विखण्डित होता है ओर एचटू को गैस कारबोरेटर में भेजा जाता है जिसमें एयर व हाइड्रोजन के निश्चित अनुपात में आईसी इंजन में भेजते है।जिसके बाद हाइड्रोजन गैस पेट्रोल से ढाई गुना ज्यादा अच्छी है।पानी के जरीये हाइड्रोजन गैस से बाइक चलाकर प्रदूषण को कम किया जा सकता है क्यो की हाइड्रोजन जलने के बाद वाष्प निकलती है।

——————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





