Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeNationalमुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड से निकाले गए नदवी ने बनाया मानवता कल्याण...

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड से निकाले गए नदवी ने बनाया मानवता कल्याण बोर्ड

 
मौलाना सलमान नदवी ने कहा ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर सिर्फ मियां बीवी के मसले ताकि सीमित है उनका नया बोर्ड विभिन्न धर्मों के बीच सामंजस्य स्थापित करेगा और इस्लामिक यूनिवर्सिटी की स्थापना मुख्य उदेश्य, मुस्लिम लीग के प्रदेश सचिव अतीक ने अपने समर्थकों समेत होटल के बाहर मौलाना सलमान नदवी के खिलाफ नारे बाज़ी की 


अवधनामा ब्यूरो
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड से निष्कासन के लगभग एक महीने बाद मौलाना सलमान नदवी ने मानवता कल्याण बोर्ड के गठन का ऐलान किया राजधानी लखनऊ के जैमिनी कॉन्टिनेंटल होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में मौलाना सलमान नदवी के साथ महंत दिव्या गिरी पास्टर जितेंद्र ज्ञानी दीपेंद्र सिंह अब्दुल्ला तारिक आदि मौजूद थे इस अवसर पर मौलाना सलमान नदवी ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर सिर्फ मियां बीवी के मसले ताकि सीमित रहने का आरोप लगाते हुए कहां कि मैं पिछले 3-4 साल से बोर्ड से यह मांग कर रहा था की मियां बीवी के मसले पर अदालत आदि पर खर्च करने के बजाय कौन की कल्याण और उनकी जागरूकता पर रकम खर्च की जाए उन्होंने कहा कि उनका बोर्ड सभी धर्मों के लोगों को लेकर काम करेगा मौलाना नदवी ने बताया कि बोर्ड का चेयरमैन कोई सर्वोच्च न्यायालय का पूर्व मुख्य न्यायाधीश चुना जाएगा इसके अलावा सभी धर्मों के लोगों को प्रतिनिधि देते हुए उपाध्यक्ष चयन किया जाएगा उन्होंने जम्मू कश्मीर राजस्थान उत्तर प्रदेश दिल्ली पंजाब समेत कई राज्यों में कन्वेनर के नामों की भी घोषणा की इसमें मुख्य बिंदु यह रहा कि सभी कन्वेनर मुस्लिम समुदाय से हैं इस बारे में उन्होंने कहा कि अभी समन्वय स्थापित करने के लिए इन लोगों को नियुक्त किया गया है उन्होंने कहा कि समाज सुधार समिति कानूनी सहायता समिति चिकित्सा महिला अधिकार बाल अधिकार शरीयत एप्लीकेशन बेंच इस्लामी विश्वविद्यालय वित्त आपूर्ति एवं लेखानुदान आदि समितियों का गठन कर काम करेगा उन्होंने कहा कि इस्लामी यूनिवर्सिटी में सभी भाषा पढ़ाई जाएगी ताकि सभी धर्मों के ग्रंथों जा किसी भी धर्म का छात्र अध्ययन कर धार्मिक समन्वय स्थापित करने में सहयोग करेगा इस अवसर पर महंत दिव्या गिरी ने मौलाना सलमान नदवी के बोर्ड की सराहना करते हुए कहा कि एक अच्छे उत्तरप्रदेश के निर्माण में सहयोग होगा उन्होंने कहा की सभी लोगों को अपने अपने क्षेत्र में काम करना होगा सलमान नदवी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि श्री श्री रविशंकर को चाहिए कि वह बाबरी मस्जिद मामले में पक्षकारों से ही बातचीत करें उन्होंने कहा कि उनका बयान सीरिया वाले मामले में ठीक नहीं था उनको ध्यान देना चाहिए सलमान नदवी ने कहा की ऐसे शब्दों के प्रयोग से श्री श्री को बचना चाहिए जिसका गलत अर्थ निकलता हो
दूसरी तरफ मुस्लिम लीग के प्रदेश सचिव अतीक ने अपने समर्थकों समेत होटल के बाहर मौलाना सलमान नदवी के खिलाफ नारे बाज़ी की अतीक ने कहा की सलमान नदवी अपने निजिहित के लिए नए बोर्ड का गठन किये हैं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular