मुख्यमंत्री नगर आगमन पर सजग रहा प्रशासन
कानपुर महानगर। उ0प्र0 के मुख्यमंत्री के प्रस्तावित शहर आगमन कार्यक्रम को देखते हुए प्रलिस व प्रशासन के अधिकारी शनिवार को एक टांग पर खडे नजर आ रहे थे। शासन से जारी हुए प्रोटोकला के अनुसार दापहर लगीाग 1 से 2 बजे के मध्यम मुख्यमंत्री का आपदा प्रीाावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण का कार्यक्रम प्रस्तावित था। उसके ठीक आधे घंटे बाद जिला प्रशासन के साथ एक बैठक होनी थी जो साढे तीन बजे तक चलती।

बताया जाता है कि सरसौल स्थित नवोदय विधालय में हैलीपेड सुबह से ही बनना शुरू हो गया था। चर्चा यह थी कि मुख्यमंत्री इस हैलीपैड से उतरकर बडा गांव जायेगे, लेकिन अधिकृत रूप से इसकी कोई पुष्टि नही हो सकी। बताया जाता है कि बिजी शेडयूल के कारण अचानक बडा गांव में प्रस्तावित कार्यक्रम निरस्त हो गया। सर्किट हाउस के बाहर पुलिस व प्रशासन की ओर से सुरक्षा के सभी इंतजाम किये गये थे। सूत्रों की माने तो सीएम की प्रस्तावित जिला प्रशासन की बैठक को लकर सर्किट हाउस चिन्हित किया गया था। पहले मुख्यमंत्री द्वारा प्रसेवार्ता की बात उठी लेकिन बाद में इस बात की भी कोई पुष्टि नही हो सकी।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





