मानवता मेरे हृदय का परफेक्ट प्वाइंट: नीत कुमार नितिन
– रोटरी क्लब कानपुर त्रिमूर्ति के निदेशक का हर कोई कायल
– उत्कृष्ट समाजसेवा के लिये “मार्वलेस पर्सनालिटी ऑफ इंडिया” अवार्ड से राज्यपाल ने किया सम्मानित

कानपुर महानगर। अपनी जुझारू कार्यशैली और सौम्य व्यवहार के कारण हर वर्ग और समुदाय में लोगों के दिलों पर राज करने वाले वरिष्ठ समाजसेवी नीत कुमार नितिन ने अवधनामा द्वारा की गई खास बातचीत उनकी जबरदस्त लोकप्रियता का राज पर कहा कि मानवता मेरे हृदय का परफेक्ट प्वाइंट है। सरलता से उनके द्वारा दिये गये ऐसे जवाब से लगा कि शायद इसी मूलमंत्र के कारण आज हर कोई उनका कायल है।
कानपुर महानगर में वर्ष 1991 में बी.एन.डी. कालेज में छात्र संघ के अध्यक्ष पद की कमान संभाल चुके नीत कुमार नितिन के अंदर छात्र जीवन से ही हर जरूरत मन्द की मदद करना उनकी आदत में शामिल था। और शायद इसी आदत ने आज उनको शहर में गरीबों व आमजनमानस का मसीहा बना दिया। हर वर्ग और समुदाय में खासी लोकप्रियता का ही नतीजा था जो पिछले विधानसभा के चुनाव में छावनी विधानसभा से चुनाव मैदान में उतरे नीत कुमार नितिन के पीछे सभी राजनीतिक दलों ने षड़यंत्र रचकर इनका नामांकन ही रद्द करवा दिया था। क्योंकि निर्दलीय होने के बावजूद भी यह सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टी उम्मीदवारों के समीकरण तो बिगाड़ ही रहे थे साथ ही इनका छावनी विधायक बनना भी लगभग तय था। तभी सबने एकजुट होकर इनको रास्ते से हटाने के लिये हर सम्भव प्रयास किये। अंततः एन वक्त पर एसीएम से मिलकर बिना किसी गलती के इनका नामांकन रद्द ही करवा दिया गया। जिससे इनको और इनके समर्थकों को काफी तकलीफ हुई। लेकिन राजनीतिक गुणों से दूर सच्चे और साफ हृदय के कारण नीत कुमार नितिन अपने समर्थकों से दूर नहीं हो पाये। और बराबर अपने कार्यालय में उसी प्रकार जनता दरबार लगाकर गरीबों और जरूरत मन्दों की सेवा करते रहे। हर छोटे बड़े कार्यक्रम में इनकी उपस्थित ये दर्शाती है कि इनकी खासी लोकप्रियता ही है जो कि हर मंच पर इनको लाने पर मजबूर करती है। अभी हाल ही में समाज सेवा के उत्कृष्ट कार्यों के लिये वरिष्ठ समाजसेवी नीत कुमार नितिन को उत्तरप्रदेश के राज्यपाल ने “मार्वलेस पर्सनालिटी ऑफ इंडिया” अवार्ड से सम्मानित किया है।
अभी कानपुर में हुये निःशुल्क बाल मेले का आयोजन जिस संस्था ने कराया उसके निदेशक भी नीत कुमार नितिन ही हैं। शहर के नन्हें मुन्नों के लिये निःशुल्क बाल मेले का आयोजन किदवईनगर के मिक्की हाउस पार्क में इनके द्वारा ही कराया गया। बच्चों में विकास और उनको सामाजिक विभिन्न गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित हुये इस तीन दिवसीय निःशुल्क बाल मेले की हर शहरवासी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। शहर में निःस्वार्थ भाव से आयोजित हुये ऐसे दिव्य कार्यक्रम के कारण क्लब निदेशक नीत कुमार नितिन का हर कोई कायल दिखा।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें





