Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeHealthमहिलाओ के लिए फायदेमंद है गुड़

महिलाओ के लिए फायदेमंद है गुड़

हमसे जुड़ने के लिए सम्पर्क करे 9918956492 ————————————————-
सर्दियों में गुड़ सिर्फ मीठे का काम ही नहीं करता है बल्कि कई बीमारियों से भी राहत दिलाता है। जानते हैं किन-किन परेशानियों में यह रहता है फायदेमंद-
यह पाचनक्रिया सही रखता है। जिन लोगों को एसिडिटी की परेशानी है वे रोजाना दोपहर व रात के भोजन के बाद थोड़ा गुड़ जरूर खाएं। इससे खून साफ होता है व मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है। रोजाना एक गिलास पानी या दूध के साथ थोड़ा गुड़ पेट को ठंडक देता है। इसमें आयरन होता है। एनीमिया के मरीज, खासतौर पर महिलाओं के लिए फायदेमंद है। यह खून से विषैले पदार्थ दूर करता है जिससे त्वचा संबंधी समस्याएं ठीक होती है
ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस हो तो थोड़ा गुड़ खा लें। इससे एनर्जी लेवल बढ़ता है। इसकी तासीर गर्म होने के कारण यह जुकाम और कफ संबंधी परेशानियों में फायदेमंद है। इसमें एंटी-एलर्जिक तत्त्व होते हैं। दमा के मरीजों के लिए फायदेमंद है। रोज गुड़ के एक टुकड़े के साथ अदरक का टुकड़ा खाने से जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है।
 
सर्दी में गुड़ और काले तिल के लड्डू खाने से अस्थमा की परेशानी में लाभ होता है। 5 ग्राम सौंठ, 10 ग्राम गुड़ के साथ लेने से पीलिया में आराम होता है। यह जल्दी पच जाता है और शुगर लेवल भी नियंत्रित रहता है। इसके साथ पके चावल खाने से बैठा हुआ गला व आवाज खुल जाती है।
———————————————————————————————————————

 अगर आपको यह समाचार पसंद आया हो तो अपने  मित्रों को शेयर करना ना भूले

आप अपनी बात नीचे कमेंट बॉक्स में लिख सकते है  
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular