Friday, April 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeमहापौर ने ट्रांपोर्टनगर से महेवा तक किया औचक निरीक्षण

महापौर ने ट्रांपोर्टनगर से महेवा तक किया औचक निरीक्षण

JOIN US-9918956492————————————
महापौर ने ट्रांपोर्टनगर से महेवा तक किया औचक निरीक्षण किया
गोरखपुर । महापौर सीताराम जायसवाल ने दोपहर लगभग 1.30 बजे विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम नौसढ़ बस स्टैण्ड के पास नेडा द्वारा संचालित सुलभ शौचालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया कि शौचालय में ताला बन्द था मौके पर उपस्थित काफी लोगों ने ताला बन्द रहने की शिकायत भी की थी जिसपर संचालन करने वाले को तत्काल मौके पर बुलवाया गया निर्देशित किया कि तुरन्त ताला खोलकर शौचालय का प्रयोग करने हेतु किसी को भी रोका न जाए संचालनकर्ता द्वारा बताया गया कि उक्त शौचालय की टंकी भरकर उसका पानी सड़क पर आ रहा है जिसके कारण शौचालय बन्द किया गया है जिसपर नराज़गी व्यक्त करते हुए कड़ाई से निर्देश दिया गया कि शीघ्र टंकी की सफाई कराकर उपस्थित मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं जोनल सफाई निरीक्षक को निर्देश दिया कि जे0सी0बी0 लगाकर आवश्यकतानुसार स्थल पर गड्ढ़ा खोदकर पानी के निकासी की व्यवस्था किया जाए।  जिससे जनमानस को शौचालय के प्रयोग में कोई कठिनाई न हो।
शौचालय के पास एवं बस स्टैण्ड के निकट नगर निगम की भूमि को शीघ्र व्यवस्थित करते हुए वहाॅ शापिंग काम्प्लेक्स/दुकानें बनायी जाए। नौसढ़ में ही बस स्टैण्ड के आगे नगर निगम द्वारा पूर्व में बनाया गया ध्वस्त शौचालय के भूमि का भी निरीक्षण किया गया तथा वहाॅ शापिंग काम्प्लेक्स एवं ऊपरी मंजिल पर रैन बसेरा आदि बनाने की कार्यवाही शीघ्र किया जाए।
ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी के पास पटरी व्यवसाई/दुकानदार जो विगत बीसों वर्ष अपनी दुकान से परिवार की जीविका चलाते हैं भारी संख्या में महापौर सीताराम जायसवाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा अवगत कराया कि महेवा पुलिस चैकी के पीछे मुख्य मार्ग एवं ट्रांसपोर्ट नगर के मार्ग के बीच में लगभग 900 मीटर भूमि जो जी0डी0ए0 की थी जी0डी0ए0 द्वारा उक्त कालोनी का नगर निगम में हस्तांतरण होने के उपरान्त अब भूमि नगर निगम की है उसपर दोनो रोड़ की तरफ शापिंग काम्प्लेक्स/दुकान कई मंजिल बनाकर वहाॅ के पुराने दुकानदारों को प्राथमिकता के आधार पर दिया जाए। जिसपर महापौर ने उपस्थित अधिकारियों एव ंनायब तहसीलदार नगर निगम को निर्देशित किया कि उक्त भूमि की पैमाइस कराकर एक सप्ताह के अन्दर भूमि से सम्बन्धित पूर्ण विवरण उपलब्ध कराये ताकि नगर निगम द्वारा काम्प्लेक्स एवं दुकाने बनाकर आवंटित किये जाने की कार्यवाही किया जा सके।
इसी क्रम में निरीक्षण में पाया कि महेवा न्यू ट्रांसपोर्ट नगर में पीछे की तरफ पुलिया ध्वस्त होने के कारण नाली/नाले का पानी रोड़ पर गड्ढ़ा बनाकर जमा हुआ है इस हेतु मुख्य अभियन्ता, नगर निगम, गोरखपुर को निर्देशित किया कि पुलिया का निर्माण शीघ्र कराया जाए तथा क्षतिग्रस्त सड़क के निर्माण हेतु आगणन शीघ्र तैयार कराकर अवस्थपना विकास निधि के माध्यम से स्वीकृत कराकर सड़क निर्माण कार्य कराया जाए।
महेवा में स्थित नगर निगम की भूमि का भी निरीक्षण किया गया जहाॅ कुछ अस्थाई अतिक्रमण पाया गया सम्बन्धित अधिकारी श्री सुमित कुमार, संयुक्त नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि अतिक्रमण शीघ्र हटवा दे तथा कान्हा उपवन हेतु शासन से धन प्राप्त हो चुका है नगर आयुक्त शीघ्र कान्हा उपवन बनाने की कार्यवाही सुनिश्चित कराये। महेवा मण्डी की पिछली दिवाल के बाहर स्थित नाला सिल्ट से भरा पाया गया मौके पर मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं जोनल सफाई निरीक्षक को निर्देशित किया कि पोकलेन मशीन एवं नाला गैंग लगाकर तल्लीझाड़ सफाई कराये तथा जल जमाव की स्थिति न बने।
निरीक्षण के दौरान महापौर सीताराम जायसवाल के साथ उपसभापति श्री जितेन्द्र सैनी, पार्षद रामभुआल निषाद, बृजेश सिंह ‘‘छोटू‘‘, सुमित कुमार, संयुक्त नगर आयुक्त, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 मुकेश कुमार, जोनल सफाई निरीक्षक पी0एन0गुप्ता, पी0ए0 महापौर मु0 आरिफ़ सिद्दीक़ी, अभिषेक शर्मा एवं भारी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।
——————————————————————————————————–
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular