डाउनलोड करे AVADHNAMA NEWS APP
join us-9918956492————-
बड़ी ख़बर :भाजपा के सदर विधायक मेजर सुनील दत्त दिवेदी के भाई का पार्टी प्रत्याशी के विरोध में नामांकन

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी की रार अब खुलकर सड़क पर आ गयी है|भाजपा द्वारा नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद के लिये घोषित प्रत्याशी के खिलाफ सदर विधायक मेजर सुनील दत्त दिवेदी के चचेरे भाई सुधांशु दत्त दिवेदी ने आज अपना नामांकन कर दिया| जिससे सियासी पारा चढ़ गया है|

बीते दिनों काफी लम्बे इंतजार के बाद पार्टी ने कायमगंज की पूर्व नगर पालिका की चेयरमैंन डा0 मिथिलेश अग्रवाल को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया था| उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओ व सांसद व खुद सदर विधायक की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया था| वही पूर्व में ही विधायक के चचेरे भाई सुधांशु दत्त दिवेदी ने पर्चा खरीद लेने से सियासत के गलियाँरों में चर्चा तेज हो गयी थी| लेकिन लोगो को यह अनुमान था की पर्चा दाखिल होने से पूर्व ही रूठे हुये को मनाया जायेगा| लेकिन फ़िलहाल अभी तक समझौते के आसार भी नजर नही आये और आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट पंहुचकर सदर विधायक मेजर सुनील दत्त दिवेदी के चचेरे भाई सुधांशु दत्त दिवेदी ने अपना पर्चा दाखिल कर दिया|
——————————————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





