बेटी बचाओ-बेटी पढाओ नाटक प्रस्तुत कर छात्रो ने की बेटियों को पढाने की अपील
गोसाईगंज के हरदासपुर में एमजीएस पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न हुआ
मोहनलालगंज।गोसाईगंज के हरदासपुर मे एमजीएस पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव का बुद्ववार को शुभारम्भ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राम निवास यादव व विशिष्ट अतिथि गोसाईगंज नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल मिश्रा ने सरस्वती माँ के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद दीप प्रज्जवलन कर किया।जिसके बाद छात्राओ ने सरस्वती वन्दना के उपरान्त स्वागत गीत गाकर अतिथियों का अभिनन्दन किया।जिसके बाद छात्र-छात्राओ ने फिल्मी गीतों पर डाँस कर अभिभावको व अतिथियों का मन मोह लिया।

वही छात्रो ने नाटक ,गीत सहित बेटी बचाओ बेटी पढाओ नाटक के जरीये कार्यक्रम में मौजूद लोगो को बेटियों को पढाने के लिये जागरूक किया।वही मुख्य अतिथि राम निवास यादव ने अपने सम्बोधन में शिक्षको को स्कूल में पढने वाले बच्चो को अच्छी देने तथा बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना की तो वही विशिष्ट अतिथि निखिल मिश्रा ने सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्कूल चलो अभियान के तहत कार्यक्रम मे मौजूद सभी को अपने बच्चो को स्कूल भेजने की शपथ दिलायी। कार्यक्रम के अन्त में विघालय की प्रधानाचार्य ममता यादव ने सभी अतिथियों व अभिभावको को धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र रावत,रामेन्द्र श्रीवास्तव सहित काफी सख्या में अभिभावक,शिक्षक व बच्चे मौजूद रहे।

राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





