बीस मई को हुंकार भरेगा चौरसिया समाज
कानपुर महानगर। चौरसिया महासभा उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में प्रदेश अध्यक्ष विजय चौरसिया की अध्यक्षता में रामादेवी स्थित कैंप कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया बैठक में सभी पदाधिकारियों को होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी गई और जिम्मेदार पदाधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए गए जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष विजय चौरसिया ने बताया कि चौरसिया महासभा उ.प्र. के द्वारा दिनांक- 20 मई दिन रविवार स्थान रवीन्द्रालय चारबाग रेलवे स्टेशन,लखनऊ मे भव्य रैली का आयोजन किया जा रहे है | जिसमे देश प्रदेश के कोने-कोने से चौरसिया समाज के समस्त पधाधिकारीगण उपस्थित होने जा रहे है | जिसमे प्रदेश के समस्त पधाधिकारीगण को मनोनयन पत्र वितरण एवं शपथ ग्रहण समारोह सम्मान, का भव्य आयोजन किया जा रहा है |

जिसमे की मुख्य अतिथि के रूप में अनुप्रिया पटेल (केंद्रिया मंत्री भारत सरकार) एवं शुभारंभकर्ता के रूप में केशव प्रसाद मौर्या जी (उप मुख्यमंत्री उ.प्र) व कार्यक्रम की अध्यक्षता रामेश्वर चौरसिया (सह प्रभारी भाजपा उ.प्र) करेंगे कार्यक्रम में देश के कई प्रदेशो के चौरसिया समाज के अध्यक्ष उपस्थित होने जा रहे है एवं मुख्य संरक्षक चौरसिया राजेंद्र बनारसी एवं समस्त प्रदेश के कार्यकारिणी उपस्थित होने जा रहे है इस कार्यक्रम की जानकारी चौरसिया महासभा उ.प्र. कार्यक्रम संयोजक विजय चौरसिया (प्रदेश अध्यक्ष चौरसिया महासभा उत्तर प्रदेश) जी ने दी |

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





