JOIN US-9918956492——
SATEESH SANGAM
बीएचयू में हुए लाठीचार्ज के विरोध में आरएलडी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
पिछले दिनों बीएचयू की छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर जहां बीएचयू व प्रदेश सरकार के खिलाफ विपक्षिय पार्टियों का जगह जगह पर विरोध प्रदर्शन चल रहा है वही मंगलवार को फिर विपक्ष पार्टी के राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने छात्राओं के इंसाफ के लिए विरोध प्रदर्शन किया बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में पिछले दिनों सुरक्षा की मांग कर रही छात्राओं पर लाठीचार्ज किया गया। विश्वविद्यालय गेट नंबर एक पर मौजूद प्रदर्शन में सभी छात्राओं पर प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज में कई छात्राओं को गंभीर चोटें भी आई।

जिसको लेकर जगह जगह पर तमाम विश्वविद्यालय के छात्राओं व विपक्षिय पार्टियों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। वैसे में आज फिर राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में मौजूद आरएलडी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मसूद अहमद ने बताया कि बीएचयू की निरीह एवं निहत्थी छात्राओं पर स्थानीय पुलिस एवं विश्वविद्यालय के प्रशासन द्वारा निर्दयता के साथ बर्बतापूर्वक व्यवहार किया। इतना ही नहीं वीसी के सामने जा रही छात्राओं के समूह पर जमकर लाठियां बरसाई गई जिससे सैकड़ों छात्राओं को गंभीर चोटें आई।
आगे अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विश्वविद्यालय के वीसी को तत्काल हटाने के साथ ही दोषी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया जाए।
———————————————————————————————————————
अवध न्यूज़ के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडिओ के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





