बालाजी महासभा का गठन में हुआ नये व्यक्तियों की नियुक्ति

0
136

join us-9918956492——————-

बालाजी महासभा का गठन में हुआ नये व्यक्तियों की नियुक्ति

बालाजी महासभा संस्थापक श्री शैलेन्द्र तिवारी शैलू व लखनऊ महानगर अध्यक्ष श्री विशाल सिंह ने शुक्रवार को संगठन विस्तार के लिए लखनऊ महानगर इकाई में 50 नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया।
यूपी प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से राहुल श्रीवास्तव , अभय प्रताप सिंह व शैशल्य रस्तोगी को लखनऊ महानगर उपाध्यक्ष, नेहा सिंह को संगठन मंत्री, काव्या सिंह राठौर तथा सुधा सिंह को सह संगठन मंत्री,दिव्यांशु शुक्ला को नगर महासचिव व शशांक शर्मा को नगर महासचिव के साथ नगर मीडिया का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
इस कार्यक्रम में बालाजी महासभा के अधिवक्ता प्रकोष्ट के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मिश्रा व युवा प्रकोष्ट के अध्यक्ष अमित सिंह चौहान की नवनियुक्ति हुई।

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र तिवारी ने बताया कि वर्ष 2010 में हिन्दू धर्म जागृति , धार्मिक कार्य के उद्देश्य से बालाजी महासभा के गठन हुआ। आगामी युवा पीढ़ी को हिन्दू धर्म की परंपराओं तथा रीतियों से परिचित कराना ही संगठन का एकमात्र उद्देश्य हैं।
महानगर अध्यक्ष श्री विशाल सिंह ने युवाओं का आह्वाहन करते हुए कहा, धर्म और राजनीति की बागडोर अब युवाओं के हाथ में है।उ०प्र० के लोग बहुत क्षमतावान है व बालाजी महासभा की विचारधारा से बड़ी संख्या में युवा प्रेरित हुआ है। संगठन का विस्तार ही हमारा दायित्व है। श्री विशाल सिंह ने दो टूक कहा कि रोहंगिया कोई शरणार्थी नही जिन्होंने भारत में शरण लेने का आवेदन किआ हो। वह अवैध घुसपैठिये है जिन्हें देश में किसी भी हाल में जगह नही मिलने दी जाएगी।

सतीश संगम की रिपोर्ट————
—————————————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here