JOIN US-9918956492———————————————-
मोहनलालगंज। निगोहां के बाबू सुंदर सिंह इंस्टीट्यूट एंड मैनेजमेंट मैं शनिवार को चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद महोत्सव स्पर्धा की शुरुआत की गयी है ।कार्यक्रम का आगाज़ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जिसके बल्ला चलाकर खेल की शुरुआत की।

रमापति ने बच्चों व मौजूद लोगों से कहा कि आप चाहे अंग्रेजी बोले या किसी भी देश की भाषा सीखे लेकिन हमे अपनी मात्र भाषा को नही भूलना चाहिए।कहा कि खेलकूद इन्सान की जिंदगी का एक अभिन्न भाग है उन्होने खेलो इंडिया अभियान के बारे में भी छात्रों को जागरूक किया । कालेज संस्था के अध्यक्षआनंद शेखर ने बताया की स्पर्धा के अंतर्गत क्रिकेट, बालीबाल, फुटबाल, बास्केट बाल, बैडमिन्टन, कब्ड्डी, शतरंज,कैरम आदि खेलो का आयोजन होना है। जो चार दिवसीय चलेगा बताया की पढ़ाई के साथ- साथ खेलकूद भी जरुरी है। स्पर्धा के खेल समन्वयक अभिषेक सिंह ने राट्रीय गान और शपथ के साथ क्रिकेट खेल से आगाज़ कराया।संस्था के अध्यक्ष श्री आनन्द शेखर सिंह ने मुख्य अतिथि को स्मृृति चिन्ह भेट की ।इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह, प्रभारी भारती भवन, वीरेन्द्र सिंह , चन्द्र शेखर सिंह “आजाद’’, चेयरमैन ,एशिया पैसिफिक इंस्टीटृयूट अमरेन्द्र श्रीवास्तव सहित अनामिका मौर्या मुख्य रूप से मौजूद रही।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट————————-
—————————————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





