Tuesday, April 21, 2026
spot_img
HomeUncategorizedफिल्म ‘तुम्हारी सुलु’में क्या है खास यहां देखें

फिल्म ‘तुम्हारी सुलु’में क्या है खास यहां देखें

join us-9918956492——————

अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े 
विद्या बालन और मानव कॉल स्टारर फिल्म ‘तुम्हारी सुलु’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस साल बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई विद्या बालन की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले विद्या ‘बेगम जान’ के किरदार में पर्दे पर आई थीं। फिल्म ‘तुम्हारी सुलु’ में विद्या के किरदार और कहानी की बात करें तो यह एक साधारण महिला की कहानी है जिसका पति एक यूनिफॉर्म बनाने वाली कंपनी में सेल्स मैनेजर का काम करता है। सुलोचना उर्फ सुलु का एक 11 साल का बेटा भी है जिसका नाम प्रणव है। पति के ऑफिस और बच्चे के स्कूल जाने के बाद ‘सुलु’ खुद को किसी तरह एंटरटेन करती है। वह अपना मनपसंद रेडियो सुनती है और कॉन्टेस्ट खेलती है।

इन्ही सब के बीच जब सुलु को रेडियो पर एक नाइट शो करने का मौका मिलता है तो वह इसे खोती नहीं है। सुलु दिन में काम और रात में में आरजे की नौकरी भी करना शुरू कर देती है। हालांकि इस सब के दौरान उसकी व्यक्तिगत जिंदगी प्रभावित होने लगती है। कहानी के बाद अब यदि बात करें फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर ने कहा- मैं उम्मीद कर रहा हूं कि फिल्म की 2 करोड़ रुपए की कमाई के साथ अपना खाता खोलेगी। फिल्म को यदि अच्छी माउथ पब्लिसिटी मिली तो यह सप्ताहांत तक 8 से 10 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लेगी। इसी फिल्म के साथ रिलीज हुई अक्सर-2 के बारे में गिरीश ने कहा कि वह फिल्म विद्या बालन की इस फिल्म के सामने सर्वाइव नहीं कर सकेगी।

क्योंकि दोनों फिल्मों की थीम और ऑडियंस अलग-अलग है तो ऐसा लगता नहीं है कि दोनों फिल्में एक दूसरे को कुछ खास प्रभावित करेंगी। जहां तक आरजे के किरदार की बात है कि तो यह पहली बार नहीं है जब हम विद्या को किसी आरजे का किरदार निभाते देख रहे हैं। इससे पहले संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ में भी हम विद्या बालन को आरजे का रोल प्ले करते देख चुके हैं। उनका गुड मॉर्निंग मुंबई वाला अंदाज तो आपको याद ही होगा।

https://www.youtube.com/watch?v=ij2i2REOvGo&t=27s


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular