प्ले स्टोर से डाउनलोड करे AVADHNAMA NEWS APP
JOIN US-9918956492——————
पिस्टल के साथ दो आरोपी हुए गिरफ्तार
लखनऊ पुलिस ने थाना जानकीपुरम व कृष्णानगर से पिस्टल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया .लखनऊ के थाना जानकीपुरम की पुलिस ने अपराधी आकाश राठौर को एक तमंचा 315 बोर व 2 अदद जिन्दा कारतूस के साथ और कृष्णानगर की पुलिस ने अपराधी विकास सिंह को एक अदद पिस्टल देशी व दो अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर के साथ गिरफ्तार किया इसका वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक दीपक कुमार ने प्रेस वार्ता के जरिये बताया।

पुलिस अधीक्षक ट्रांसगोमती निर्देशित तथा सहायक पुलिस अधीक्षक अलीगंज लखनऊ निकट पर्वेक्षण में उक्त आदेश का अक्षरशः पालन करने हेतु एक पुलिस टीम बनाकर पुरुष्कार घोषित अपराधी व वारंडी अपराधी की धड़पकड़ की कार्यवाही अमल में लायी गई शनिवार शाम को पूर्व में लगाए मुखबिर की सुचना पर पुलिस टीम के सहयोग से घेर क्र पकड़ लिया उक्त अपराधी की जामा तलाशी ली गई तो पहने पैंट से एक अदद.315 बोर तमंचा देशी व कारतूस 02 अदद जिन्दा बरामद हुआ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर पूर्वी एवं क्षेत्राधिकारी कृष्णानगर लखनऊ के कुशल निर्देशन में SHO बंथरा मय हमराही/कर्मचारी गणो के मुखबिर की सुचना पर हनुमान मंदिर तिराहा के पास अभियुक्त विकास सिंह उर्फ़ लक्की पुत्र वंश बहादुर सिंह नि० ग्रा० कहिंजर पो० देवपुर थाना सरैनी जनपद रायबरेली को गिरफ्तार किया गया।

दीपक कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए कहा की उक्त मुकदमे में थाना अलीगंज लखनऊ की पुलिस के द्वारा लगातार फरार चलने के कारण पुलिस रेगुलेशन के नियमानुसार बन्दी बनाने हेतु रुपया 20 हजार धनराशि पुरुस्कार घोषित अपराधी है। तथा अभियुक्त पर पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा पत्रांक DCRB द्वारा 5000 रु० का पुरस्कार दिया जयेगा।
——————————————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





