जौनपुर: जिले के लाइनबाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर शहबाजपुर गांव में आज कुछ अज्ञात बदमाशो ने एक युवक को जिन्दा जलाकर मारने के बाद उसका शव मन्दिर के पीछे झाड़ियो मे फेक दिया और फरार हो गए।

सुबह जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी सिटी अनिल कुमार पाण्डेय , सीओ सिटी नृपेन्द्र , थानाध्यक्ष लाइनबाजार मिथलेश मिश्र एवं डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचकर जाँच पड़ताल करने मे जुट गये । काफी जाँच पड़ताल के बाद भी न ही मृतक युवक की शिनाख्त हुई और न ही हत्यारो का कोई सुराग लग पाया है ।

थानाध्यक्ष मिथिलेश मिश्रा के अनुसार युवक की उम्र करीब 22 वर्ष है पहनावे से किसी अच्छे घर का लगता है । युवक के शिनाख्त के बाद हत्या के रहस्य पर से पर्दा उठ पायेगा ।
बहरहाल पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





