नासा ने हमारे सौर मंडल के बाहर 219 नए ग्रहों को खोज निकाला

0
116

हमसे जुड़ने के लिए सम्पर्क करे 9918956492———–
स्पेस एजेंसी नासा ने हमारे सौर मंडल के बाहर 219 नए ग्रहों को खोज निकाला है। फिलहाल यही संभावना है कि ये सभी खगोलीय पिंड ग्रह ही हैं। इनमें से 10 ऐसे भी ग्रह हैं, जो बिल्कुल धरती की तरह हैं। इन दसों ग्रहों की परिस्थितियां भी धरती जैसी होने की उम्मीद जताई जा रही है। जिस तरह पृथ्वी अपने सौर मंडल में सूर्य के न ज्यादा पास है और न ज्यादा दूर, ऐसी ही स्थिति इन ग्रहों की भी है। सूर्य के बहुत पास होने से ग्रह पर तापमान बहुत ज्यादा होता है, वहीं सूर्य के बहुत पास होने पर वहां बहुत ठंड होती है जिसकी वजह से पानी के तरह रूप में मौजूद होने की संभावना खत्म हो जाती है।

अपने एक बयान में नासा ने कहा, ‘केपलर ने अब तक ऐसे 4,034 खगोलीय पिंडों की तलाश की है, जो ग्रह कहलाने की दावेदारी रखते हैं। इनमें से 2,335 पिंड हमारे सौर मंडल के बाहर हैं। केपलर ने अभी तक पृथ्वी के आकार के बराबर और जीवन की संभावना से भरे जिन संभावित ग्रहों को खोजा है, उनमें से 30 की तो पुष्टि भी हो चुकी है।’ बयान में आगे कहा गया है, ‘इसके अलावा, केपलर के आंकड़ों से जुड़े नतीजों को देखने से हमें छोटे-छोटे ग्रहों का 2 काफी बड़ा जमावड़ा भी मिला है। इन दोनों खोजों का जीवन की तलाश में काफी अहम योगदान हो सकता है।’

सौर मंडल के बाहर जीवन के संकेतों की तलाश में जुटे SETI संस्थान की एक वैज्ञानिक सुसेन थॉम्पसन ने बताया, ‘NASA द्वारा बेहद सचेत रहकर तैयार की गई यह लिस्ट खगोलशास्त्र के एक सबसे बड़े सवाल से सीधे-सीधे जुड़ी है। और वह सवाल है कि ब्रह्मांड में हमारी धरती जैसे कितने ग्रह हैं।’

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here