Tuesday, May 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeनगर निगम के नाला नाली सफाई के दावे फेल

नगर निगम के नाला नाली सफाई के दावे फेल

पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे ————————————-
हमसे जुड़ने के लिए सम्पर्क करे 9918956492—————-
तेज़ बारिश से डूबा गोरखपुर
जिलाधिकारी कार्यालय परिसर
नगर निगम के नाला नाली सफाई के दावे फेल
जलजमाव ने जिले के हाकिमों के ठिकानों को भी नहीं बख्शा
गोरखपुर। उमस भरी गर्मी के बाद हुई तेज बारिश ने सीएम के शहर की पोल खोल कर रख दी । जिले के तमाम बड़े अधिकारियों खासकर नगर निगम के दावे उस वक्त हवा-हवाई नजर आने लगे जब मानसून की पहली तेज बारिश ने पूरे शहर को अपने आगोश में ले लिया और हर तरफ जलजमाव की स्थिति बन गई। मलबे से पटे शहर के तमाम छोटे-बड़े नाली नाले इस बारिश में उफना गय और उनका गंदा पानी लोगों के घरों की दहलीज को पार करता हुआ उनके ड्राइंगरूम और कीमती सामानों तक पहुंच गया। यहां तक कि इस पर बारिश से हुए जल जमाव ने शहर के हाकिमों के ठिकानों को भी नहीं बख्शा । जिला अस्पताल व सीएमओ कार्यालय परिसर के अलावा तमाम छोटे बड़े सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय, अधिकारियों के आवास तथा मंडलायुक्त कार्यालय के साथ ही गोरखपुर के जिलाधिकारी कार्यालय के परिसर को भी भारी जल जमाव की स्थिति से दो चार होना पड़ रहा है। ये स्थिति मानसून की पहली तेज़ बारिश के बाद की है जबकि अभी सावन, भादो की बारिश बाकि है।
———————————————————————————————————————
हर ताजा अपडेट के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को भी लाइक कर सकते है https://www.facebook.com/Awadh-news-252523171852655/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular