Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeनगराम नगर पंचायत में गबन की जाँच करने पहुँचे एसडीएम

नगराम नगर पंचायत में गबन की जाँच करने पहुँचे एसडीएम

नगराम नगर पंचायत में गबन की जाँच करने पहुँचे एसडीएम
मोहनलालगंज।नगराम नगर पंचायत में तैनात बाबू सुनील द्वारा 76लाख रूपये के सरकारी धन का बिना काम कराये गबन करने के मामले की शुक्रवार को उपजिलाधिकारी सन्तोष कुमार सिहं जाँच करने नगर पंचायत के कार्यालय पर पहुँचे।जहाँ पर अधिशासी अधिकारी के ना मिलने पर उनके बयान नही दर्ज हो सके।
एसडीएम सन्तोष कुमार सिहं ने बताया पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधी सुफियाना के बयान दर्ज करने के साथ ही नगर पंचायत में काम करने वाले मेसर्स अदीप इन्टरप्राइजेज कम्पनी के निजामुद्दीन के बयान दर्ज किये गये।दोनो के बयान दर्ज कर उनकी रिपोर्ट बनाकर आगे की कार्यवाही के लिये जिलाधिकारी को भेजी जायेगी‌।वही आरोपी बाबू पंचायत के अभिलेख लेकर फरार चल रहा है जिसे तलाशने के पुलिस को निर्देश दिये गये है।वही जाँच में मेसर्स अदीप इन्टर प्राइजेज के निजामुद्दीन ने बताया बाबू ने उनके खाते में 8लाख रूपये आरटीजीएस किया था ओर उनको फोन कर विभिन्न कामो के लिये मजदुरो सहित अन्य पेमेंट करने के लिये कई बार में वापस पैसा लिया था उसने बाबू से जीएसटी काट कर पैसा वापस करने की बात कही थी जिस पर वो तैयार हो गया था।
—————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular