Saturday, April 27, 2024
spot_img
HomeMarqueeदिल्ली के दो मेट्रो स्टेशनों में 10 बजे के बाद नो एंट्री

दिल्ली के दो मेट्रो स्टेशनों में 10 बजे के बाद नो एंट्री

दिल्ली में लगातार बढ़ते अपराध से जहाँ आम लोग काफी प्रेषण हैं, वहीँ दिल्ली पुलिस ने भी कुछ मेट्रो स्टेशनों को खतरनाक घोषित कर दिया है। मेट्रो स्टेशन के आसपास और मेट्रो से यात्रियों के घर आते-जाते समय हुए अपराध को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने द्वारका के भी दो मेट्रो स्टेशन को खतरनाक घोषित किया है। इसके बाद अब द्वारका के सेक्टर-11 और सेक्टर-12 मेट्रो स्टेशन पर अंधेरा होने के बाद पहुंचने वाले  मेट्रो यात्रियों को स्टेशन पर ‘बडी पेयर पैसेंजर’ सर्विस की सुविधा मिलेगी यानी पब्लिक ट्रांसपॉर्ट में कोई पैसेंजर अकेले नहीं जा सकेगा और कम से कम दो पैसेंजर जरूर होने चाहिए। ये योजना दिल्ली पुलिस के द्वारा बनाई गयी है।

दिल्ली पुलिस बताया है कि दोनों स्टेशनों पर रात 10 बजे बाद पैसेंजरों की एंट्री नहीं होगी और यात्री सिर्फ एग्जिट कर सकेंगे। इन मेट्रो स्टेशन के पैसेंजर एंट्री डाटा के आधार पर दिल्ली पुलिस ने ये दावा किया है कि द्वारका के सेक्टर-11 और सेक्टर-12 मेट्रो स्टेशन पर पैसेंजर की तादाद काफी कम होती है। हालांकि इस आदेश के बाद यात्री इन दोनों मेट्रो स्टेशन के आसपास के स्टेशनों से एंट्री कर सकेंगे। दोनों स्टेशनों पर ऑटो फेयर बूथ बनाने की पहल भी की जा रही है। खासकर रात के समय पैसेंजर इन्हीं बूथ से ऑटो बुक करवा सकेंगे। ई-रिक्शे वाला अगर शराब पिए होगा तो उसे स्टेशनों के आसपास खड़े नहीं होने दिया जाएगा।

https://www.youtube.com/watch?v=EDLtmFX4w9o


अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular