दस किलोमीटर लम्बे जलूस में भीड़ के संख्या और जोश में कोई

0
185

फैजाबाद रामनवमी पर निकले हिन्दु युवा वाहिनी के लम्बे जलूस ने पूरे परिवेश को भगवामय कर दिया। जयश्रीराम और राममंदिर के जयघोष के साथ भगवा ध्वज व भगवा गमझे को धारण कर सड़क पर उतरे हजारो कार्यकर्ताओं ने जलूस को शक्ति प्रदर्शन में परिर्वर्तित कर दिया। लगभग दस किलोमीटर लम्बे जलूस का दर्जनो स्थानों पर स्वागत हुआ।

नाका बाईपास स्थित मनकामेश्वर मंदिर से हिन्दु युवा वाहिनी ने रामनवमी पर भगवान राम लक्षमण व हनुमान के प्रतिरुप के साथ शोभा यात्रा निकालने का ऐलान किया था। शाम को लगभग 4 बजे डीजे के साथ शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा के आगे मोटरसाईकिल और उसके पीछे पैदल कार्यकर्ता चल रहे थे। डीजे पर पूरे रास्ते राम के भजन और देशभक्ति के गीत बजते रहे। राम के भजन और देशभक्ति के गीतों पर पूरे रास्ते लोगो ने जमकर नृत्य किया। जगह जगह सेल्फी लेते कार्यकर्ता भी दिखाई दिये। जलूस नगर के व्यस्तमार्ग नाका, फतेहगंज, चौक, रिकाबगंज और उसके बाद नगरपालिका जाकर समाप्त हुआ। दस किलोमीटर लम्बे जलूस में भीड़ के संख्या और जोश में कोई कमी नहीं दिखाई दी।

इससे पूर्व मनकामेश्वर मंदिर पर हिन्दु युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में भगवान राम लक्ष्मण और हनुमान के प्रतिरुप का विधिवत पूजन किया। जलूस के समाप्त होने के बाद कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए नगर अध्यक्ष शम्भूनाथ जायसवाल ने कहा कि राम आदर्श का प्रतीक है। हमारे रोम रोम में राम बसे है। राम के पूजन और आराधना से मन स्वतः अच्छाई की ओर बढ़ने की तरंग पैदा हो जाती है। इस अवसर पर जिला प्रभारी पवन कुमार मिश्र, जिला संयोजक संजय सिंह जिला महामंत्री ललित सिंह, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश मौर्य, नगर महामंत्री कुलभूषण द्विवेदी, अनुज अग्रहरि, विशाल राय, अभय मिश्रा, वीरेन्द्र यादव, हर्ष जायसवाल, प्रमुख रुप से मौजूद रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here