HomeMarqueeतेज रफ्तार ट्रक ने कार में मारी टक्कर महिला की मौत दो...

तेज रफ्तार ट्रक ने कार में मारी टक्कर महिला की मौत दो घायल

तेज रफ्तार ट्रक ने कार में मारी टक्कर महिला की मौत दो घायल
पीजीआई 11 मार्च पीजीआई थाना क्षेत्र के कालिंदी पार्क के पास तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने वैगनआर में टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को कार से निकाल कर निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने ट्रामा रेफर कर दिया ट्रामा ले जाते समय घायल महिला ने रास्ते मे दम तोड़ दिया दो घायलों को ट्रामा में भर्ती कराया गया जहाँ उनकी हालत गम्भीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार पीजीआई थाना क्षेत्र के  कालिंदी पार्क मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने वैगनआर कार यू पी32 सी एक्स4110 में जोरदार टक्कर मार दी।सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को किसी तरह कार से निकाला वह ट्रामा सेंटर पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने महिला सखी (48) श्रीवास्तव मृत घोषित कर दिया वही बॉबी श्रीवास्तव संदीप श्रीवास्तव का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार बॉबी श्रीवास्तव अपने परिवार के साथ बनारस एक वैवाहिक समारोह में गए हुए थे वैवाहिक समारोह निपटाते अपने लखनऊ स्थित आवास जानकीपुरम सूर्य नगर आ रहे थे।घटना के तुरन्त बाद मौके से ट्रक चालक फरार हो गया पुलिस के मुताबिक पीड़ित परिवार की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं दर्ज कराई गई है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular