HomeMarqueeटप्पेबाजी करते-करते करने लगे चोरी, दुहाई मिली तो दिखाई सीनाजोरी

टप्पेबाजी करते-करते करने लगे चोरी, दुहाई मिली तो दिखाई सीनाजोरी

टप्पेबाजी करते-करते करने लगे चोरी, दुहाई मिली तो दिखाई सीनाजोरी
कानपुर महानगर। शहर के विभिन्न स्थानों पर मौजूद स्टैण्ड वालों की टप्पेबाजी की खबरे तो सभी ने सुनी और पढ़ी होगी पर अब आलम यह है कि यह स्टैण्ड वाले चोरी करने पर उतारु हो गये है और जब विरोध किया जाता है तो यह बुरी तरह से लड़ाई करने पर आमादा हो जाते है।
घटना आज दोपहर की है उर्सला अस्पताल के बाहर लगने वाले स्टैण्ड में मनमानी वसूली तो पहले से ही चल रही थी जिसका कई बार विरोध भी किया गया लेकिन उसकी सुनवाई कभी नही हो सकी जिसके चलते इनके हौसले इतने बढ़ गये है कि खुलेआम यह चोरी भी करते है और फिर मारपीट पर भी आ जाते है। ऐसी ही घटना लोंगों को देखने को मिली जब राहुल नाम के व्यक्ति की जेब से एक हजार रुपये स्टैण्ड पर गिर गये जब तक राहुल उन रुपयों को उठाता तब तक स्टैण्ड मे काम कर रहे लड़के ने वो रुपये उठा लिये और राहुल को वापस करने की जगह स्वयं अपनी जेब के सुपुर्द कर दिये यह देख कर राहुल ने पुरजोर विरोध करते हुये अपने रुपये वापस मांगे तो उसने रुपये देने की जगह राहुल से लड़ना शुरु कर दिया और राहुल के साथ हाथापाई पर उतर आया। राहुल ने खुदको बचाते हुऐ किसी तरह से अपने कुछ परिचित वकीलों को फोन कर दिया जिससे कुछ ही समय मे वहाॅ वकीलों का जमाकड़ा लग गया और तभी पुलिस को किसी ने फोन कर दिया जिससे चैकी इंचार्ज और थाना प्रभारी सयुक्त रुप से वहाॅ पहुच गये और मामले को शान्त करवाने का प्रयास करने लगे जब दबाव बढ़ता प्रतीत हुबा तो स्टैण्ड वाला रुपये वही फेक कर भागने का प्रयास करने लगा जिस पर वहा मौजूद पुलिस ने उसको पकड़ लिया और दोनो पक्षों को थाने पकड़ कर ले गई। समाचार लिखे जाने तक दोनों ही पक्ष थाने में मौजूद थे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————-

अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular