Wednesday, March 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeजामिया मिलिया इस्लामिया परिसर में सीरिया में मासूम बच्चों की हत्या के...

जामिया मिलिया इस्लामिया परिसर में सीरिया में मासूम बच्चों की हत्या के खिलाफ किया विरोध मार्च

एमएसएफ (मुस्लिम स्टूड़ेंट फेडरेशन ) ने जामिया मिलिया इस्लामिया परिसर में सीरिया में मासूम बच्चों की हत्या के खिलाफ 27 फरवरी, 2018 को एक विरोध मार्च आयोजित किया विरोधवादी देशों अमेरिका और रूस के खिलाफ नारे लगाते हुए 300 से ज्यादा छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे थे
एमएसएफ के राष्ट्रीय सचिव और छात्र नेता अतीब खान ने कहा कि यह मानवाधिकार उल्लंघन है, सीरिया में निर्दोष बच्चों की हत्या को रोकने में संयुक्त राष्ट्र पूरी तरह से विफल रहा हैं। एमएसएफ पूरे भारत में इस प्रकार के विरोध प्रदर्शन करेंगी हम भारत सरकार को संयुक्त राष्ट्र में इस मुद्दे को उठाने की मांग करते हैं ।
एमएसएफ जामिया के महासचिव मोहम्मद अमानुल्ला ने कहा कि अमेरिका और रूस निर्दोष मुस्लिमों को निशाना बना रहे हैं। और विश्व मीडिया और मानवाधिकार लोग चुप हैं
विरोध मार्च के अंत में एमएसएफ ज़ामिया के छात्रो ने सीरिया के मासूम बच्चो के लिए अल्लाह से दुआ का आयोजन भी किया।
——————————————————————————————————————–
9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular