Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeजहाँ रहेगा वही रौशनी लुटाएगा किसी चराग का अपना मकाँ नही होता

जहाँ रहेगा वही रौशनी लुटाएगा किसी चराग का अपना मकाँ नही होता

जहाँ रहेगा वही रौशनी लुटाएगा किसी चराग का अपना मकाँ नही होता
अम्बेडकरनगर।जहाँ रहेगा वहीं रौशनी लुटाएगा किसी चराग़ का अपना मकाँ नहीं होता।मशहूर शायर वसीम बरेलवी द्वारा कहां गया यह शेर मौजूदा समय में समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता पूर्वांचल में युवाओं के लोकप्रिय पूर्व विधायक गोशाईगंज अभय सिंह के ऊपर बिल्कुल सटीक बैठती है गाजीपुर से लेकर गाजियाबाद तक पूर्व विधायक अभय सिंह की लोकप्रियता इस कदर है की वह जहां भी जाते हैं हजारों की संख्या में युवा उनके स्वागत के लिए उमड़ पड़ते है। अपनी शालीनता और उदार ह्रदय की वजह से पूर्व विधायक अभय सिंह युवाओ में काफी लोकप्रिय है। क्षेत्र की  जनता के हर सुख दुख में साथ रहने वाले इस पूर्व विधायक ने हमेशा अपने क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दिया और यही वजह है कि आज भी इनकी लोकप्रियता घटने की बजाए और बढ़ रही है जिससे विरोधियों के हौसले पस्त हो जा रहे है।
जहां एक तरफ जनता के चुने हुए विधायक और सांसद चुनाव जीतने के बाद शासन-सत्ता का सुख भोगने में ही मस्त हो जाते हैं वहीं दूसरी तरफ पूर्व विधायक अभय सिंह चुनाव हारने के बाद भी जनता के सुख-दुख में हर वक्त उनके साथ खड़े नजर आते हैं जिस तरह से विधायक रहते हुए अभय सिंह ने क्षेत्र वासियो को प्राथमिकता दिया उसी तरह से आज भी उनका पूरा परिवार जनता के लिए खड़ा रहता है पूर्व की भांति आज भी उनके पिता भगवान बख्श सिंह पूरा दिन गांव गांव घूमकर सभी के दुख दर्द में शामिल होते है तो वही दूसरी तरफ पूर्व विधायक अभय सिंह खुद सुबह से लेकर देर रात तक शादी ब्याह सहित अन्य कार्यक्रमो में शामिल होकर लोगो की महफ़िल में चार चाँद लगाते रहते है इनके साथ ही जनता की समस्याओ के लिए उनके घर का दरवाजा हर समय खुला रहता है साथ ही शनिवार व रविवार को उनके घर पर जनता का तांता लगा रहता है जहाँ पर क्षेत्र वासी अपनी समस्याओ को लेकर आते है और उनकी हरसंभव मदद की जाती है।जनता के प्रति उनके इसी लगाव और अपने पन की वजह उनकी लोकप्रियता के दिन बा दिन और इजाफा हो रहा है जिससे उनके विरोधियों के हौसले पस्त हो गए है।
मिन्नतुल्लाह खान की रिपोर्ट 
——————————————————————————————————————–
9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular