Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeजब रियल सिंघम की दहाड़ से गूंजा शहर

जब रियल सिंघम की दहाड़ से गूंजा शहर

जब रियल सिंघम की दहाड़ से गूँजा शहर
एस0पी0 पूर्वी अनुराग आर्या के कमान संभालते अपराधियों में मची खलबली ,सह कर्मचारीयों मे भी फैली दहशत
कार्य के प्रति सजगता और सतर्कता वाली कार्य प्रणाली से सहकर्मी भी चौकन्ने
कानपुर महानगर। पिछले कुछ दिनों में आपराधिक मामलों की जिस तरह से कतार में बढ़ोत्तरी हुई थी। शहर में अजीब सी दहशत का माहौल पैदा हो गया था। जिसके चलते खास शहर को अपराधियों से बचाने और बढ़ते महिला अपराध के कारण महिलाओं की भी किसी ऐसे व्यक्ति को उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी देने की बात होने लगी थी। जो ना सिर्फ शहर से अपराध को कम करे बल्कि महिला सुरक्षा पर भी ध्यान दे सके। जिससे शहर की बहन बेटियाँ बिना किसी तरह की परेशानी और भय के शहर में निकल सकें। सभी की मुराद लगभग पूरी हुई। जिसके परिणाम स्वरुप अनुराग आर्या को शहर के पूर्वी क्षेत्र की कमान सौंपी गई।
एस0पी0 पूर्वी बनाये गये अनुराग आर्या की तेज तर्रार छवि और सिस्टमैटिक कार्य प्रणाली को देखते हुये ये कहना गलत नही होगा कि उनको (रियल सिंघम) का जो नाम दिया गया है वो उनपर सटीक बैठता है। एसपी सिटी पूर्वी की कमान  हाँथ में लेने वाले अनुराग आर्या ने अपने अब तक की सर्विस के समय में अनगिनत जरायम पेशेवर लोगों का सामना बिना डरे किया है। जिसके कारण उनका नाम ही “सिंघम” पड़ गया। अनुराग आर्या ने शहर में कदम रखते ही अपनी सिस्टमैटिक कार्यप्रणाली की रूप रेखा बनायी और सबसे पहले शहर में जड़ें जमा चुके अनगिनत जुओं के अड्डों को एक एक-कर उखाड़ फेंका, उनकी और उनकी टीम ने धड़ाधड़ इन फड़ों पर छापेमारी की और लगभग हर रोज एक खुलासा किया। वहीं इन्हीं एसपी पूर्वी अनुराग ने शहर में धड़ल्ले से हो रहे गाँजे के कारोबार को बंद सा करा दिया। अनुराग आर्या के निर्देशन पर इनकी टीम ने कई बड़े गाँजा तस्करों को पकड़ा और सलाखों तक पहुंचाया। इन तमाम उपलब्धियों के साथ ही इस रियल सिंघम की दहशत समूचे शहर के सटोरियों में साफ दिखाई देती है। कानपुर शहर में बढ़ रही टप्पेबाजी और छेड़छाड़ की घटनाओं को देखते हुये एसपी पूर्वी ने टीम के साथ एक दिन घंटाघर से मालरोड तक सी0ओ0 कोतवाली अजय कुमार और भारी पुलिस बल के साथ पैदल गस्त की।
इस विषय पर एसपी सिटी का कहना था कि उनका सबसे पहला काम है शहर की सभी बहन बेटियों को सुरक्षा प्रदान करना इसके लिये सबसे पहले वो उन जगहों को चिन्हित करेंगे जहाॅ सबसे ज्यादा शोहदों की दहशत है। रियल सिंघम ने कहा हमारे शहर का कोई भी हिस्सा ऐसा नहीं होना चाहिये जहाॅ हमारी बहन बेटियों को निकलने में भय लगे। की जाने वाली गस्त के दौरान कई जगहों पर व्यर्थ में खड़े लड़कों से पूँछतांछ की गई और जिनके जवाब असंतोषजनक लगे उनको थाना कलक्टरगंज भेज दिया गया। जहाॅ उनके नाम पते लिख कर कड़ी चेतावनी देते हुये छोड़ दिया गया।
अनुराग आर्या के कार्य करने का अन्दाज सबसे अलग है जिसके कारण सिर्फ अपराधी ही नहीं बल्कि उनके सह कर्मचारी भी उनसे भय खाते हैं। एसपी सिटी अपने कार्य को करने में किसी भी तरह की कोताही बरतने वालों को कभी भी छूट नहीं देते हैं। अनुराग आर्या व्यवहार कुशल, एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी हैं। यही वजह है कि वो अपने साथियों से भी यही उम्मीद रखते हैं कि वो भी वैसे ही अपने कार्य को करें। इसी कारण वश उनको किसी के भी काम में कोताही बर्दाश्त नहीं है। शहर को ऐसे ही व्यक्ति की जरुरत थी जो बिगड़े हालातों को संभाल सके।
एसपी पूर्वी बनते ही अपने सौम्य व्यवहार और उम्दा कार्यशैली के कारण सभी की उम्मीदें एसपी सिटी अनुराग आर्या पर केन्द्रित हो गईं और कुछ समय बाद वो दिन आया जब रियल सिंघम की दहाड़ से शहर गूँज उठा और अपराधियों में अनुराग आर्या के नाम की दहशत फैल गई।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular