Sunday, March 1, 2026
spot_img
HomeMarqueeछात्रा नें लगाया शिक्षक पर छेड़खानी का आरोप,परिजनों नें शिक्षक को मौके...

छात्रा नें लगाया शिक्षक पर छेड़खानी का आरोप,परिजनों नें शिक्षक को मौके पर पीटा

जौनपुर: सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा ने शिक्षक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस मुकदमा दर्ज करती इससे पहले थाने पर पहुंचे दर्जनों शिक्षक नेताओं ने क्रास केस के लिए भी तहरीर दे दिया। जिसे लेकर परिवार के लोगों से पुलिस के सामने बहस भी हुई। किसी तरह से पुलिस ने समझाते हुए शांत कराया। अंत में थानाध्यक्ष की मौजूदगी में सुलह समझौता हो गया।
एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा ने सोमवार को शिक्षक के ऊपर आरोप लगाया कि हमसे छेड़खानी कर रहे थे। यह बात जाकर हमने घर बता दिया। परिजन बेटी को लेकर स्कूल पर पहुंच गए। शिक्षक से पूछताछ की गयी। शिक्षक ने कहा कि ऐसा हमने कुछ नहीं किया। केवल हमने डांटा था। परिजनों ने शिक्षक को मौके पर ही पीट दिया। जानकारी होते ही शिक्षक नेताओं की भीड़ थाने पर जुट गयी। संघ के अध्यक्ष सतीश सिंह के नेतृत्व मे दर्जनों शिक्षिक थाने पर पहुंच गए। छात्रा के परिजनों के खिलाफ तहरीर दी। दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज कराने के लिऐ थाने पर दो घंटा बहस होती रही । अंत मे थाना प्रभारी अरविन्द सिंह के सामने दोनों पक्ष सुलह समझौता वापस चले गए।
अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————

अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular