Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeचौके छक्के लगाएंगी बॉलीवुड की हसीनाएँ-Indian Gramin Cricket League

चौके छक्के लगाएंगी बॉलीवुड की हसीनाएँ-Indian Gramin Cricket League

BRIJENDRA BAHADUR MAURYA………..
चौके छक्के लगाएंगी बॉलीवुड की हसीनाएँ
500 टीमे दिखाएंगी अपना दम
इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग लखनऊ में 21 मई से
लख़नऊ।गांव के युवाओं के अंदर क्रिकेट के प्रति छुपी प्रतिभा को निखारने के लिए  इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग आईजीसीएल 21 मई से राजधनी में शुरू होगा। टीमों को प्रमोट करने बॉलीवुड सितारे भी आगे आएंगे।इस बार नवाबों के शहर लखनऊ में आने वाली 21 मई से होने वाले इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग आईपीएल के उद्घाटन के दौरान ग्रामीण युवाओं का हौसला बढ़ाने बॉलीवुड की हसीनाएँ भी मैदान पर उतर कर चौके और छक्के नजर लगाते नजर आएंगे।आईजीसीएल के चेयरमैन डॉक्टर अनुराग सिंह भदौरिया ने बताया कि लीग की शुरुआती मैच के डी सिंह बाबू स्टेडियम में होंगे। वही उद्घाटन के दिन 3:30 बजे एक ग्लैमरस मैच बॉलीवुड अभिनेत्रियों और लखनऊ की  महिलाओं के बीच खेला जाएगा। इस बार लीग में 7 जिलों की पाँच सौ टीमें भाग ले रही हैं।इसके लिए टीम चयन का काम पूरा हो गया है। डाक्टर अनुराग सिंह भदौरिया ने  बताया कि टीमों में गावों के खिलाड़ियों का चयन किया गया है तथा शहरों में मैच होने से गांव के क्रिकेटरों का शहर में अपना खेल कौशल दिखाने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि पहले 5 दिन के बाद मैचों का आयोजन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में होगा।डा अनुराग सिंह भदोरिया ने बताया कि आईपीएल के फाइनल की धमक के बीच शुरू होने वाली इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग में लोगों को 20 दिन तक ग्रामीण क्षेत्र की क्रिकेट प्रतिभाओं के खेल का रोमांच का लुत्फ़ उठाने का मौका मिलेगा।टूर्नामेंट के बेस्ट पाँच खिलाड़ियों को कोको कोला कंपनी की होर्डिंग पर जगह दी जाएगी।इसके अलावा लखनऊ बार एसोसिएशन ने  नाकआउट दौर में पहुंचने वाली टीमों के खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेगी।
 इस टूर्नामेंट के बेस्ट प्लेयर की एक टीम बनाकर उसे विदेश दौरे पर भी भेजा जाएगा क्योंकि टेनिस बॉल क्रिकेट विदेश में ज्यादा पॉपुलर है।
बॉलीवुड तारिकाओं की टीम से गिजेल ठकराल,मेघना मलिक,पूनम झावर सहित कई अदाकाराएं क्रिकेट के मैदान पर उतरेंगी।लखनऊ की महिलाओं की टीम में आईएएस, आईपीएस  तथा महिला डॉक्टर अधिकारी सहित कई क्षेत्र से जुड़ी महिलाएं खेलेंगी।आईजीसीएल के चेयरमैन डॉक्टर अनुराग सिंह भदोरिया ने बताया उद्घाटन में बॉलीवुड का तड़का लगेगा।इसके इलावा मैचों के दौरान और समापन के अवसर पर भी बॉलीवुड कलाकार खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएंगे।आईजीसीएल का थीम सॉन्ग बल्ला घुमाएंगे किस्मत बनाएंगे को  गायिका अनुपमा राग ने गाया है। उद्घाटन के दौरान वह खुद गाने गाकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएंगी। बारह टीमों से शुरू हुआ आईजीसीएल मैच अब  पाँच सौ टीमों का मजबूत प्लेटफार्म बन चुका है। आई जी सी एल में खेलने वाली टीमों को ड्रेस क्रिकेट किट और कोचिंग भी दिलाई जाती है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular