ग्लोबल ग्रीन्स द्वारा रेन वॉटर हार्वेस्टिंग को लेकर हुई प्रेसवार्ता 

0
118
join us-9918956492———————–
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े 
ग्लोबल ग्रीन्स संस्था जो पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर विगत 10 वर्षो से कार्यरत है द्वारा उ० प्र०के भूगर्भ जल के गिरते स्तर को संरक्षित करने हेतु जल संरक्षण की एवं महती योजना उ० प्र० के चयनित 50 जनपदों में पावर एयलाइंस ऑफ़ NGO  पार्टनर के साथ मिलकर रूफ टॉप रेन वॉटर हार्वेस्टिंग जनजागरूकता एवं किर्यान्यवन अभियान का शुभारम्भ 1 नवम्बर 2017 से किया गया है। यह बात ग्लोबल ग्रीन्स के अध्यक्ष MRWHS प्रोजेक्ट के कन्वेनर मनोज श्रीवास्तव द्वारा प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान बताई गयी। 
उन्होंने बताया यह परियोजना किसी सरकारी अनुदान से नहीं चलायी जाएगी वरन सी.एस.आर. फंड द्वारा लोगो के सहयोग से आयोजित की जाएगी। इस परियोजना को दिशादीप डेवलपर्स प्रा०लि० एवं लाइफ ग्रीन सिस्टम द्वारा ग्लोबल ग्रीन्स को सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इस परियोजना में उ० प्र० के 50 जिलों में 50 NGO पार्टनर मिलकर भूगर्भ जल बचाने हेतु आवासों ,संस्थानों एवं कार्यालयों में रूफ टॉप रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाएंगे। 
कार्यक्रम के शुभारम्भ में प्रोजेक्ट की कम्युनिकेशन कोआर्डिनेटर श्री मती अलका मिश्रा ने मिडिया बंधुओ को परियोजना संबंधी प्रपत्र वितरित किये व्ही मिडिया कोआर्डिनेटर बबिता झा ने सभी पत्रकार बंधुओ का स्वागत किया। संस्था के सचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय प्रारूषार्थी ने NGO पार्टनर के कार्यो पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया की NGO के लोग रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने के लिए नर्सिंग होम ,शिक्षण संस्थान ,होटल ,धर्मिक संस्थानों सरकारी एवं निजी आवासों जो 300 वर्ग मीटर के ऊपर के है उनमे RWHS लगवाने के लिए लोगो को जागरूक करेंगे। यह योजना प्रारम्भिक रूप में एक वर्ष की होगी। 
——————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here