Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeगौरव ग्रोवर ने पेड़ लगाकर किया कप्तानी पारी का आगाज़

गौरव ग्रोवर ने पेड़ लगाकर किया कप्तानी पारी का आगाज़

गौरव ग्रोवर ने पेड़ लगा कर किया कप्तानी पारी का आगाज़
कानून व्यवस्था ठीक करना होगी प्राथमिकता
बहराइच।जनपद में आज पहली बार ज़िले का कार्यभार संभालने वाले आईपीएस अफसर गौरव ग्रोवर ने पुलिस लाईन में पौधरोपण करके अपनी कप्तानी पारी का शुभारम्भ किया।
इसके बाद कानपुर नोएडा तथा लखनऊ में एसपी ग्रामीण के पद पर कार्य कर चुके पुलिस अधिकारी ने प्रेस वार्ता में कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था का राज क़ायम करना हमारी प्राथमिकता में है जनपद के माहौल के साथ किसी को खिलवाड़ नही करने दिया जायेगा।अपराधियों पर हमारी पुलिस टीम एक टीम भावना के साथ नज़र रखेगी जिससे उसको किसी भी अपराध करने से रोकने में मदद मिलेगी जनता के साथ पुलिस का बहुत अच्छा रिश्ता होगा जिससे वो अपनी बात सीधे ज़िम्मेदार लोगों तक पहुंचा सकता है।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, एसपी सिटी तथा सभी क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular