गोमतीनगर पुस्तक मेले में बच्चों का रोचक संसार
साहित्यिक सांस्कृतिक षैक्षिक गतिविधियों को केन्द्र बन गया संगीत नाटक अकादमी परिसर
लखनऊ,। संगीत नाटक अकादमी गोमतीनगर में कल से प्रारम्भ हुए लखनऊ पुस्तक मेला बच्चों की किताबों, शैक्षिक खिलौने और बाल गतिविधियों का केन्द्र नज़र आ रहा है। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ थीम पर अंकुरम शिक्षा महोत्सव के साथ चल रहे किताबों के मेले में बच्चों की किताबों का इन्द्रधनुषी संसार तो है ही आज से यहां सुबह से देर रात तक चलने वाला साहित्यिक सांस्कृतिक आयोजनों का दौर भी प्रारम्भ हो गया।

छह मई तक चलने वाले इस निःशुल्क पुस्तक मेले में बच्चों की कहानी, कविताओ, ड्राइंग-कलरिंग और कई तरह की एक्टिविटी की अंग्रेज़ी-हिन्दी की किताबें यहां के स्टालों पर हैं। साथ ही मगजपच्ची और वैज्ञानिक दृष्टि वाले खिलौने भी स्टालों पर नज़र आ रहे हैं। मेला संयोजक मनोज सिंह चंदेल ने बताया कि बच्चों की सामग्री खासकर स्काॅलास्टिक, स्टूडेण्ट बुक, एजूकेशन एण्ड चिल्डेªन एक्टिविटी, अयान बुक्स, राजा बुक्स, डायमण्ड बुक्स, शेखर बुक्स और प्रकाशन विभाग के स्टालों पर है। इसके अतिरिक्त कुछ स्टालों पर स्कूलों और शिक्षकों के लिए पढ़ाने में उपयोगी सहायक सामग्री भी है। किताबों पर न्यूनतम 10 प्रतिशत तक छूट है।

आज हुई परिचर्चा में नवयुग डिग्री कालेज व अवध गल्र्स डिग्री कालेज की प्रधानाचायाओं डा.सृष्टि श्रीवास्तव ने आईकेयर इंडिया के संस्थापक अनूप गुप्ता के साथ सस्ंकारपूर्ण गुणवत्तापरक मूल्यों पर अपने विचार रखे। इससे पूर्व दिन में बच्चों-युवाओं की प्रस्तुतियां मंच पर देखने को मिलीं। पुस्तक मेला के मंच पर आगामी तीन मई को आकाशवाणी के एफएम रेनबो की प्रतियोगिता सुर तरंग के फाइनल राउण्ड में भी बच्चों और नवयुवाओं की गायन प्रतिभा मंच पर देखने को मिलेगी।

शीला पाण्डेय के संयोजन में अपर्णा द्विवेदी की सरस्वती वंदना से प्रारम्भ हुए बाल काव्य समारोह में ईशानी अस्थाना, ईशान, आस्था, चिन्मय शुक्ला, सिद्धि श्रीवास्तव, अभिश्री अस्थाना, रिद्धि मेहरोत्रा आदि बच्चों ने स्वरचित कविताएं पढ़कर सराहना पाई। यहीं डॉ. हेमन्त कुमार की अध्यक्षता में हुए साहित्य संवर्धन बाल कार्यशाला में संजय जायसवाल एवं बंधु कुशावर्ती आदि साहित्यकारों ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। सीतापुर के शिक्षक अतन शुक्ला द्वारा बच्चों के माध्यम से फणीश्वरनाथ रेणु की पंचलाइट इत्यादि चर्चित कहानियों का सुन्दर प्रस्तुतीकरण हुआ। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका चेतना द्विवेदी ने किया । देर रात तक काव्य सलिला संस्था के संयोजन में चले समारोह में खीरी के कवि नन्दीलाल निरास को पंडित मूल चन्द शुक्ल स्मृति सम्मान प्रदान किया गया। अशोक पाण्डेय अशोक की की अध्यक्षता व मनोज शुक्ल मनुज के संचालन में शीला पाण्डेय, केवल प्रसाद, भावना मौर्य, धीरज मिश्र, ब्रजेश नीरज, रामशंकर वर्मा, किदवई, रेनू द्विवेदी, डा.मानसी द्विवेदी, कामिनी श्रीवास्तव, सोनी मिश्रा व भावना मौर्य भावना ने रचना पाठ किया।

पुस्तक मेले में आज – 29 अप्रैल 2018
पूर्वाह्न 11.00 बजे- सहज योग कार्यक्रम
अपराह्न 1.00 बजे- बच्चों-युवओं की प्रस्तुतियां
अपराह्न 3.00 बजे- हरिओम शर्मा की पुस्तकों पर परिचर्चा
शाम 5.45 बजे- पैनल डिस्कशन- कृषि डेयरी पर
शाम 7.00 बजे- सदानन्द तत्वज्ञान परिषद का सत्संग
रात 8.00 बजे- ओपेन माइक सेशन

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





