HomeMarqueeगुटबाजी से दूर रहकर चुनाव लड़ेगी बीजेपी: अर्चना पाण्डेय

गुटबाजी से दूर रहकर चुनाव लड़ेगी बीजेपी: अर्चना पाण्डेय

join us-9918956492—————–
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े 
गुटबाजी से दूर रहकर चुनाव लड़ेगी बीजेपी: अर्चना पाण्डेय
फर्रुखाबाद: नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी मिथलेश अग्रवाल के समर्थन में हुई बैठक में माहौल बनाने के लिये आयी प्रदेश सरकारी की खनन व आबकारी राज्य मंत्री के कहा कि बीजेपी में गुटबाजी पूरी तरह समाप्त है| इस चुनाव में गुटबाजी से दूर रहकर चुनाव लड़ा जायेगा|
 
शहर के नाला मछरटटा स्थित एक गेस्ट हॉउस में बुलाई गये कार्यकर्ता सम्मेलन में जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह भाजपा की प्रत्याशी सीधी जरुर है| लेकिन बीजेपी एक मजबूत चट्टान की तरफ किसी से भी मुकाबला करने के लिये उनके पीछे खड़ी है| सदर विधायक मेजर सुनील दत्त ने कहा की भीड़ देखकर लगता है कि आधा चुनाव हम जीत चुके है|
प्रत्याशी मिथलेश अग्रवाल ने कहा की कायमगंज को आदर्श नगर पालिका बनने के बाद फर्रुखाबाद को भी एक विकसित नगर बनाया जायेगा| उन्होंने कहा कि गंगा में जाने वाले नाले और उसके प्रदूषण को दूर कराने का शासन से प्रयास होगा| सुधांशु दत्त द्विवेदी ने कहा की 1947 से अभी तक टाउन हाल पर कमल नही खिला| इसका कारण है की पार्टी में एकता नही थी| लेकिन अब सभी को एक जुट होकर चुनाव लड़ना है| लेकिन इसके साथ ही साथ कार्यकर्ताओ के सम्मान को भी ध्यान में रखा जाये|
वही मुख्य अतिथि के रूप में आयी राज्य मंत्री अर्चना पाण्डेय ने कहा कि यूपी में योगी की सरकार पर उन्होंने कहा की उनका अपना कोई एजेंडा नही है |वह जनता की समस्याओ को ही अपना एजेंडा बनाते है| उन्होंने विरोधी दलों के साथ ही साथ कांग्रेस पर तंज कसकर कहा की आजादी के 70 साल बाद भी आज देश के पीएम मोदी को शौच करना सिखाना पड़ रहा है| उन्होंने कहा की भाजपा में वो दिन चले गये की जब गुटबाजी होती थी | आज बीजेपी गुटबाजी छोड़ एक जुट होकर चुनाव लड़ेगी | कुछ लोगो के विषय में उन्होए कहा की अपना व्यापार सुरक्षित करने के लिये कुछ लोग कमल निशान लेकर घूम रहे है| उन्होंने कहा की नगर निकाय चुनाव में मिथलेश अग्रवाल फर्रुखाबाद के नौजवानों व महिलाओ को कुछ देने के लिये और विकास का पहिया तेज करने के लिये आयी है|
उन्होंने इतिहास को पलट कर कहा की आज बीजेपी की जय-जय कार हो रही है| लेकिन हमे यह याद रखने की जरूरत है की इस बज्पा की दीवारों के नीचे वह नीव भी है जिसमे ना जाने की कितने ब्रह्मदत्त द्विवेदी व रामप्रकाश त्रिपाठी जैसे लोगो का खून व पसीना दफन है| बीजेपी की श्रीकान्त पाठक, पूर्व विधायक बनबारी लाल दोहरे, भूदेव राजपूत, डॉ० रजनी सरीन, प्रांशु दत्त द्विवेदी,जिला महामंत्री विमल कटियार, डॉ० प्रभात अवस्थी, भास्कर दत्त द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, शिवम दुबे, पियूष त्रिपाठी, रानू दीक्षित,नन्द किशोर दुबे  आदि रहे|
—————————————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular