Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeगावों में सर्तक रहना और जागरूक रहना तो जरूरी है मगर झूठी...

गावों में सर्तक रहना और जागरूक रहना तो जरूरी है मगर झूठी अफवाहें फैलाना गलत है

JOIN US-9918956492————————————————

क्षेत्राधिकारी ने कहा कि गावों में सर्तक रहना और जागरूक रहना तो जरूरी है मगर झूठी अफवाहें फैलाना गलत है

मलिहाबाद लखनऊ।राजधानी लखनऊ मलिहाबाद के क्षेत्राधिकारी सन्तोष कुमार सिंह ने सोमवार को मलिहाबाद कस्बे के शीतलनटोला स्थित मां शीतला देवी मन्दिर पर आयोजित ग्रामीण जागरूकता बैठक में मौजूद लोगों को ये सन्देश दिया गया। सीओ ने कहा कि गावों में सर्तक रहना और जागरूक रहना तो जरूरी है मगर झूठी अफवाहें फैलाना गलत है। इससे ग्रामीण तो परेशान होते ही है साथ ही पुलिस प्रशासन को भी परेशानियां हो रही है। अपनें आस पास कहीं भी कोई संदिग्ध दिखे तो पुलिस को तत्काल सूचना दी जाये।


इंस्पेक्टर रितेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस हर समय आपके साथ है। आपके द्वारा दी जानें वाली सूचना पर तत्काल पुलिस आपके पास पंहुचती है तो फिर बिना कारण जानें कोई अफवाह फैलानें की क्या जरूरत है। कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं ग्राम प्रधानों को शोर शराबा करनें और बिना वजह फायरिंग करनें को रोके जानें की अपील की गयी। इससे पूर्व रविवार को एसडीएम जयप्रकाश अग्निहोत्री व सीओं द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय महदोइया और अमानीगंज गांव में ग्रामीण जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों के अफवाहों पर विराम लगानें के निर्देश दिये गये थे। कार्यक्रम में कई ग्राम प्रधान व जागरूक ग्रामीण मौजूद थे।

पंचदेव यादव की रिपोर्ट———————– 

https://www.youtube.com/watch?v=PBLx74WM1t8


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular