गणित प्रतियोगिता में प्रतिभागी पुरस्कृत
ऑल इंडिया वूमेन डेवलेपमेंट एण्ड ट्रेनिंग सोसाइटी की डायरेक्टर डॉ0 बिंदु सिंह रहीं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि
कानपुर महानगर। शहर में गणित की एक प्रतियोगिता का आयोजन कालरा शुक्ला क्लासेस काकादेव में किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन केलकुलेटर गर्ल के पिता मनजीत सिंह ने किया। इस भव्य कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेविका डॉक्टर बिंदु सिंह उपस्थित रहीं।
गणित प्रतियोगिता में विनर हुये प्रतिभागी बच्चों को मुख्य अतिथि के हाँथों पुरस्कार देकर सम्मानित किया। एक शानदार व्यक्तित्व और बहुमुखी प्रतिभा की धनी ऑल इंडिया वूमेन डेवलपमेंट एण्ड ट्रेनिंग सोसाइटी की डायरेक्टर एवं वरिष्ठ समाज सेविका के हाँथों पुरस्कार पाकर विजयी प्रतिभागियों के चेहरे खिल उठे।

चयनित प्रतिभागियों में चैंपियन ऑफ चैंपियन का पुरस्कार चंदन चौहान को दिया गया। जिसने 8 मिनट में 200 सवाल हल किये और 3 बच्चे जिन्हें चैंपियन के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
परमीत सिंह, प्रतिष्ठा शर्मा और श्रंखला श्रीवास्तव चैंपियन पुरस्कार से सम्मानित हुये।
कार्यक्रम के दौरान मनजीत सिंह ने अपनी बेटी दिलप्रीत कौर की कहानी बताकर लोगों को अबेकस के बारे में प्रेरित किया।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





