खाकी की सुस्त कार्य प्रणाली से जूही थाना क्षेत्र में क्राइम चरम पर
– जूही थाने की उदासीनता आई सामने
– एक पत्रकार और परिवार दे रहा न्याय की दुहाई
– जूही पुलिस की हीलाहवाली से अपराधियों के हसले बुलंद

कानपुर महानगर। पत्रकार जो देश का चौथा स्तम्भ कहलाता है। जो देश के सभ्य समाज को आईना दिखाता है। आज उसी पत्रकार समाज को अनैतिक कार्य करने वाले अपने पैरों तले कुचलने में लगे है। और उनका साथ कोई और नहीं दे रहा वो दे रही है कानपुर पुलिस!!
हम बात कर रहे है (खुलासा टी वी( के छायाकार पप्पू यादव की जिन्होंने जंबाजी से स्टिंग कर अपने क्षेत्र में हो रहे गलत कामों पर शिकंजा कसा। और ऐसे बाहुबलियों ने अपने रसूक और पुलिस से मिलीभगत के चलते उल्टे पप्पू यादव पर ही गलत तरीके से कई केस लगा दिये। पर ईमानदार छवि और निष्पक्ष पत्रकारिता के धनी पप्पू यादव ने तब भी हार नहीं मानी और अपनी जंग चालू रखी। अब पप्पू यादव पर दबाव बनाने के लिये आरोपी लगातार पप्पू और उसके परिवार को कई प्रकार से प्रताड़ित कर रहा है। कभी पप्पू की बूढ़ी मां के साथ मारपीट कर उनको लहूलुहान किया जाता है तो कहीं पप्पू के भाई को जान से मारने की धमकी दी जाती है। हद तो तब क्रॉस हो हो गई अभी ताजा मामला पप्पू के घर चोरी कराई गयी। जिसकी शिकायत पप्पू यादव ने जूही थाने में दर्ज भी कराई पर जूही पुलिस है के अपने नकारापन से बाज नहीं आ रही। एक केस पप्पू यादव ने और दर्ज कराया था। जिसमें पप्पू यादव की मां के ऊपर धारदार सूजे से हमला किया गया था। उस केस में भी जूही पुलिस ने लापरवाही बरती थी। पप्पू यादव को क्षेत्र के अपराधी लगातार परेशान कर रहे है पर पुलिस है के कार्यवाही करने के बजाय हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
सोंचने वाली बात है कि जब ऐसे संभ्रात और समाज को आइना दिखाने वाले कलमकारों का यह हाल है तो थाने की चौखट पर अपनी फरियाद लेकर आने वाले मुसीबत के मारों का ये मित्र पुलिस क्या हाल करती होगी।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





